पब्लिश्ड 19:23 IST, February 4th 2025
साल 2025 में गुरु के दो गोचर करेंगे 3 राशियों को मालामाल, होगा पैसा ही पैसा
Year 2025 for Zodiac Signs: साल 2025 में गुरु 3 बार गोचर करेंगे। ऐसे में किन राशियों पर प्रभाव पड़ सकता है। जानते हैं इनके बारे में...

Year 2025 for Zodiac Signs: साल 2025 में यानि इस साल देवगुरु 3 बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं। तिथि के अनुसार, 14 मई को गुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 18 अक्टूबर को मिथुन से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे हैं। इसके बाद 5 दिसंबर को कर्क से निकलेंगे और मिथुन राशि में लौट आएंगे।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गुरु के गोचर से किन राशियों पर प्रभाव पड़ सकता है। पढ़ते हैं आगे...
गुरु के गोचर से किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
मेष राशि - मेष राशिवालों को बता दें कि गुरु का ये परिवर्तित बेहद शुभ साबित हो सकता है। ऐसे में बता दें कि व्यापार में तरक्की की राह खुल सकती हैं। नए अवसर भी बन सकते हैं। परिवार में भी प्यार बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ तालुकात अच्छे हो सकते हैं। इसके अलावा धन आगमन भी हो सकता है। इसके अलावा घर में शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है।
धनु राशि - धनु राशि वालों को बता दें कि गोचर के कारण स्वभाव में परिवर्तन आ सकता है। इस गोचर के कारण दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी और मधुरता भी बनी रहेगी। व्यापार करने वालों को बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। वाहन और भूमि में लाभ भी हो सकता है। मनचाही नौकरी के योग बन सकते हैं। पद और वेतन में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि अक्टूबर के महीने में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
कुभ राशि - इन लोगों की कुंडली में गुरु गोचर करने वाले हैं। इस गोचर से न केवल धन लाभ हो सकता है बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। पद और वेतन भी बढ़ सकता है। साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए अच्छा समय आने वाला है। मनचाही नौकरी के योग भी बन सकते हैं। आय के नए रास्ते भी खुल सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
अपडेटेड 19:23 IST, February 4th 2025