अपडेटेड 2 February 2025 at 08:10 IST

Jaya Ekadashi 2025: कब है जया एकादशी? नोट करें डेट, इस दिन जरूर करें इन चीजों का दान; खुशियों से भर जाएगा घर!

Jaya Ekadashi 2025 Date: जया एकादशी का व्रत फरवरी की किस तारीख को रखा जाएगा? आइए यहां जानते हैं।

Follow : Google News Icon  
Papankusha Ekadashi
जया एकादशी | Image: Shutterstock

Jaya Ekadashi 2025 Date: साल में 12 और महीने में 2 बार पड़ने वाली सभी एकादशियों का नाम और महत्व अलग-अलग होता है। इन्हीं में से एक जया एकादशी भी है। यह माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है। इस दिन विधिवत रूप से श्रीहरि विष्णु की पूजा और उपासना की जाती है।

जया एकादशी तिथि (Jaya Ekadashi Date)

पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 7 फरवरी 2025 को रात 9 बजकर 26 मिनट से हो रही है जिसका समापन 8 फरवरी 2025 को रात 8 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार जया एकादशी 8 फरवरी को मनाई जाएगी।

जया एकादशी पूजा मुहूर्त और व्रत पारण का समय (Jaya Ekadashi Muhurat aur Vrat Paran Ka Samay)

जया एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा के लिएॉ सुबह 8 बजकर 28 मिनट से सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक का समय सबसे शुभ होगा। वहीं इस व्रत का पारण व्रती 9 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजकर 04 मिनट से सुबह 9 बजकर 17 मिनट तक के बीच कर सकते हैं।

जया एकादशी पर दान करें ये चीजें (Jaya Ekadashi per Daan)

गेंहू का दान

Advertisement

गेंहू का दान करना खास तौर पर गरीबों और जरूरतमंदों के लिए लाभकारी होता है। यह अन्न का दान है, जो जीवन में समृद्धि लाता है।

चावल का दान

Advertisement

इस पावन तिथि पर चावल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और दरिद्रता दूर होती है।

पीली चीजों का दान

जया एकादशी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है। ऐसे में इस तिथि पर पीले रंग की चीजें जैसे - वस्त्र, केला, बेसन, केसर की खीर आदि का दान करना चाहिए।

सहजन का दान

सहजन का दान स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। यह पौष्टिक होता है और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

कपूर का दान

कपूर का दान घर की शांति और सकारात्मकता को बढ़ाता है। साथ ही, यह पूजा और हवन में उपयोग किया जाता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

चंदन का दान

चंदन का दान मानसिक शांति और सुख-संपत्ति का कारक माना जाता है। यह मानसिक तनाव को कम करने और मन को शांति देने में मदद करता है।

तुलसी का दान

तुलसी का पौधा या तुलसी के पत्तों का दान बहुत पुण्यकारी होता है। यह धार्मिक कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और घर में समृद्धि लाता है।

लक्ष्मी चित्र या मूर्ति

देवी लक्ष्मी का चित्र या मूर्ति दान करने से घर में धन और वैभव की वृद्धि होती है।

नदी के किनारे पानी का दान

इस दिन नदी में पानी का दान या आशीर्वाद लेने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

काले घोड़े की मूर्ति का दान

काले घोड़े की मूर्ति का दान करने से विशेष रूप से कार्यों में सफलता मिलती है और कार्यों में तेजी आती है।

ये भी पढ़ें: Today Weather: पंजाब से बिहार तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानिए मौसम का अपडेट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 2 February 2025 at 08:10 IST