अपडेटेड 2 February 2025 at 07:15 IST

Today Weather: पंजाब से बिहार तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल? जानिए मौसम का अपडेट

Today Weather Update 2nd February 2025: आइए जानते हैं कि फरवरी के पहले दिन भारत में मौसम कैसा रहने वाला है।

Follow : Google News Icon  
Delhi temperatures drop
मौसम का हाल | Image: PTI

Today's Cold Weather Update: उत्तर भारत में मौसम लगातार करवट बदल रहा है जिसके चलते कहीं ठंड पड़ रही है तो कहीं ठंड के साथ-साथ हल्की गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि ठंड अब अपने अंतिम चरण में आ पहुंची है। जहां शनिवार को पंजाब-हरियाणा के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली वहीं, दिल्ली में भी लोगों को ठंड के मौसम में होने वाली गर्मी से हल्की राहत मिली। ऐसे में चलिए जानते हैं कि मौसम विभाग ने आज के लिए क्या वेदर अपडेट जारी किया है।

दिल्ली में गिरेगा पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में चढ़ रहा पारा अब धीरे-धीरे फिर से थमने वाला है। रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके कारण अगले 24 घंटे में दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही सोमवार को भी दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश की होने की उम्मीद है। फिलहाल आज से दिल्ली में काले बादल छाए रह सकते हैं और बारिश भी हो सकती है। ऐसे में दिल्लीवालों को छाता और रेनकोट लेकर ही बाहर निकलना चाहिए।

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा के साथ-साथ यूपी बिहार के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का यह दौर 48 घंटो तक जारी रह सकता है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है। सिक्किम, असम और नागालैंड में छिटपुट बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के दक्षिण तमिलनाडु में बारिश शुरू होने की संभावना है।  

यूपी-बिहार का हाल

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की चादर छाए रहने के साथ-साथ यहां बारिश होने की भी संभावना है। जिस कारण लोगों को डबल परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और अन्य राज्यों में घने कोहरे के छाए रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisement

पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का संगम देखने को मिल सकता है। जिसका असर सीधे तौर पर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। इसलिए लोगों को हर तरह के मौसमी बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इनकी लव लाइफ में आने वाली हैं अड़चनें, इन्हें मिलेगा बिजनेस में मुनाफा; पढ़ें आज का राशिफल

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 2 February 2025 at 07:15 IST