अपडेटेड 30 December 2025 at 12:05 IST
January Lucky Rashi 2026: जनवरी में सूर्य के साथ होगा इन 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों का जल्द शुरू होगा गोल्डन टाइम; करियर में होगा लाभ
January Lucky Rashi 2026: ज्योतिष शास्त्र में नए साल के पहले महीने में ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिससे कुछ राशि के जातकों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में किन राशियों को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
January Lucky Rashi 2026: साल 2026 की शुरुआत बेहद शुभ फलदायी मानी जा रही है। नए साल के पहले ही महीने में ग्रहों का अद्भुत मेल होने जा रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से जनवरी में सूर्य के साथ-साथ मंगल, बुध और शुक्र जैसे 4 बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन ग्रहों के गोचर से 'पंचग्रही योग' और कई शुभ राजयोगों का निर्माण होगा, जो कुछ खास राशियों के लिए 'गोल्डन टाइम' की शुरुआत करेगा।
आइए जानते हैं वे कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं जिनके लिए करियर और धन के मामले में जनवरी का महीना वरदान साबित होने वाला है।
जनवरी में किन-किन ग्रहों का महा गोचर होगा?
14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगें। इसलिए इसे सूर्य गोचर कहा जाता है। उसके बाद 16 जनवरी तो मंगल का गोचर होने जा रहा है। 13 जनवरी को सुख-सुविधाओं के स्वामी शुक्र भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 17 जनवरी को बुद्धि के देवता बुध मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
मेष राशि वालों को होगा लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना करियर में लंबी छलांग लगाने वाला होगा। आपके कर्म भाव में ग्रहों का जमावड़ा होने से कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। आपको नई नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आपको व्यापार में लाभ हो सकता है।
Advertisement
मिथुन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता
मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहों का गोचर आर्थिक स्थिरता लेकर आया है। आपको निवेश से लाभ हो सकता है। परिवार में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है। आपकी रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें - Paush Putrada Ekadashi 2025: आज पौष पुत्रदा एकादशी के दिन जरूर करें इस स्तोत्र का पाठ, बनी रहेगी श्रीहरि की कृपा
Advertisement
तुला राशि वालों को मिलेगी सुख-शांति
तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहों का गोचर उत्तम परिणाम लेकर आया है। अगर आप नया वाहन खरीद रहे हैं तो आपके लिए यह समय शुभ है। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। इस राशि के जातकों के विवाह के योग बनते दिख रहे हैं।
मकर राशि वालों को मिलेगा मनचाहा वर
मकर राशि वालों के लिए ग्रहों का गोचर भाग्योदय लेकर आया है। आपको धन लाभ हो सकता है। आपको मेहनत का फल मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। मकर राशि वालों के लिए यह समय कोई भी नया काम करने के लिए शुभ है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 30 December 2025 at 11:21 IST