अपडेटेड 23 August 2024 at 13:01 IST

Janmashtami: जन्माष्टमी पर जरूर करें इन चीजों का दान, श्री कृष्ण हो जाएंगे खुश; मिलेगा मनचाहा फल!

Janmashtami 2024 Daan: जन्माष्टमी के शुभ अवसर लड्डू गोपाल की कृपा पाने के लिए आपको कुछ खास चीजों का दान जरूर करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Janmashtami 2024
जन्माष्टमी 2024 | Image: Pixabay

Janmashtami 2024 Daan: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के त्योहार का बेहद खास महत्व है। हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। वहीं, इस साल यानी 2024 में जन्माष्टमी का पावन पर्व सोमवार, 26 अगस्त को मनाया जाने वाला है। इस दिन भक्त भगवान कृष्ण की पूजा करने के साथ-साथ उनके लिए व्रत भी करते हैं।

माना जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से श्रीकृष्ण को याद कर उनकी सेवा, पूजा व उनके लिए व्रत करता है भगवान उससे खुश होकर उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। इतना ही नहीं इस विशेष दिन पर कुछ खास चीजों का दान करने से भी भगवान कृष्ण का आशीर्वाद भक्तों पर बना रहता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके घर-परिवार पर हमेशा भगवान कृष्ण की कृपा दृष्टि बनी रहे तो आपको जन्माष्टमी के दिन कुछ खास चीजों का दान जरूर करना चाहिए।

जन्माष्टमी 2024 पर करें इन चीजों का दान (Janmashtami 2024 Daan)

अन्न दान

कहते हैं अन्न दान या किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराना महादान माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन आप अपनी श्रद्धानुसार अन्न व भोजन का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके परिवार के सारे दुखों का नाश होगा और आपका जीवन खुशहाली से भर जाएगा।

Advertisement

वस्त्र दान

जन्माष्टमी के दिन गरीब व बेसहारा लोगों को वस्त्रों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन वस्त्र का दान करने से व्यक्ति को आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है और घर-परिवार पर कृष्णजी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Advertisement

माखन का दान

हम सभी जानते हैं कि लड्डू गोपाल कृष्ण कन्हैया को माखन बेहद प्रिय है। लिहाजा इस दिन माखन का दान जरूर करें। माना जाता है कि जन्माष्टमी के दिन माखन का दान व्यक्ति को शुक्रदोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही घर-परिवार में शांति व खुशहाली बनी रहती है।

मोरपंख का दान

बिना मोरपंख के भगवान कृष्ण का मुकुट और उनका श्रृंगार अधूरा माना जाता है। इसलिए इस दिन अगर आप मोरपंख का दान करते हैं तो इससे आपके रुके हुए काम भी बनने लगते हैं। बिजनेस-करियर में भी खूब तरक्की होती है।

गाय को घास खिलाना

जन्माष्टमी की दिन गाय की सेवा जरूर करें। आपको इस दिन गाय को हरी घास खिलानी चाहिए। ऐसा करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होकर व्यक्ति को मनचाहा फल देते हैं। 

ये भी पढ़ें: Uttarakhand landslide: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से 4 नेपाली मजदूरों की मौत
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 23 August 2024 at 13:01 IST