Uttarakhand landslide: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से 4 नेपाली मजदूरों की मौत
Uttarakhand landslide: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से चार नेपाली मजदूरों की मौत होने से हड़कंप मच गया है।
- भारत
- 1 min read

Uttarakhand landslide: उत्तराखंड के फाटा गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में नेपाल के चार मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने मलबे से मजदूरों के शव बरामद किए।
रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि अधिकारियों को गांव में एक ‘खाट गदेरा (वर्षा जल तालाब)’ के पास रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर हुई घटना की जानकारी मिली जिसके बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को इलाके में भारी बारिश हुई।
Advertisement
राजवार ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त तुल बहादुर, पूर्णा नेपाली, किशन परिहार और चीकू बुरा के रूप में हुई है। ये सभी नेपाल के निवासी थे।
Advertisement
ये भी पढ़ें: Kolkata Doctor rape-murder: बंगाल में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)