अपडेटेड 4 August 2024 at 21:07 IST

Jalabhishek Niyam: शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय आप तो नहीं करते ये गलती? जान लें नियम

सावन माह (Sawan 2024) में सभी शिव भक्त भोले की पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक भी करते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि शिवलिंग पर जल कैसे चढ़ाना चाहिए।

Shiv ji
जलाभिषेक के नियम | Image: Freepik

Jalabhishek Ke Niyam: इन दिनों हिंदू धर्म का बेहद खास और पवित्र माह सावन (Sawan) चल रहा है। यह महीना भगवान शंकर को समर्पित किया गया है। ऐसे में हर कोई शिव शंभू को प्रसन्न करने की कोशिश करने में लगा रहता है। इसके लिए पूजा-पाठ के साथ-साथ शिवलिंग (Shivling) पर जलाभिषेक करने का भी विधान है, लेकिन बहुत ही कम लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाने के नियम के बारे में जानते हैं। अगर आप भी सावन सोमवार (Sawan Somwar) को शिवलिंग पर जल चढ़ाने जा रहे हैं, तो इसके नियम के बारे में जान लें।

शास्त्रों के मुताबिक सावन मास (Sawan Maah) में जो भी व्यक्ति भगवान शिव का अभिषेक करता है उसके जीवन में आने वाली किसी अप्रिय घटना को शिव (Shiv Ji) अपने ऊपर ले लेते हैं। निर्धन को धन और नि:संतान को संतान की प्राप्ति होती है। कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। बाबा भोले की पूजा से भाग्य पलट सकता है। यही वजह है कि सावन मास में जलाभिषेक (Jalabhishek Ke Niyam) का विशेष महत्व है।

क्या है शिवलिंग पर जलाभिषेक का नियम?

जल में मिलाएं ये चीजें
जब भी शिवलिंग पर जलाभिषेक (Jalabhishek Ke Niyam) करने के लिए जाए तो सिर्फ जल से ही अभिषेक नहीं करना चाहिए। बल्कि जल में थोड़ा सा दूध और कुछ दाने चीनी के भी अवश्य मिलाएं।

भूलकर भी इस बर्तन से न करें जलाभिषेक
अगर आप दूध वाले जल से शिवलिंग पर अभिषेक (Jalabhishek) करते हैं, तो आपको कभी भी तांबे के लोटे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि तांबे में दूध डालने की वजह से वह जहर बन जाता है।

Advertisement

जलाभिषेक करते समय इस बात का रखें ध्यान
जब भी जलाभिषेक (Jalabhishek Ke Niyam) करें तो ध्यान रहे कि एक ही धार में जलाभिषेत हो यानी की जल की धारा टूटनी नहीं चाहिए।

इस चीज से करें जलाभिषेक
जल चढ़ाते समय जल में अगर कुछ बूंदे गन्ने के रस की मिला ली जाए तो इससे भगवान शंकर बहुत ही जल्दी खुश होते हैं।

Advertisement

दिशा का रखें खास ध्यान
जब भी आप शिवलिंग (Shivling) पर जल अर्पित करें ध्यान रहे कि आपका मुंह उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।

यह भी पढ़ें… Hariyali Teej 2024: कैसे हुई हरियाली तीज की शुरुआत, पहली बार किसने रखा था यह व्रत? जानें इसकी खासियत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 4 August 2024 at 21:07 IST