अपडेटेड 5 July 2024 at 13:09 IST
Jagannath Mandir: जगन्नाथ मंदिर का झंडा विपरीत दिशा में क्यों लहराता है? हनुमान जी से जुड़ा है रहस्य
Why jagannath puri flag mystery? आज का हमारा लेख मंदिर के झंडे पर है। हम इस लेख में जानते हैं जगन्नाथ मंदिर का झंडा विपरीत दिशा में क्यों लहराता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

What are the mysterious facts about Puri Jagannath Temple? जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा इस बार दो दिन चलने वाली है। इसके पीछे कारण है आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष में घटने वाली तिथियां। बता दें कि रथ यात्रा की तिथि बदली नहीं जाती। ऐसे में इस बार रथ यात्रा सुबह न शुरू होकर शाम में शुरू होगी। शाम को 4:00 बजे के आसपास रथ यात्रा शुरू होकर सूर्यास्त तक चलेगी। सूर्यास्त के बाद रथ नहीं हांके जाते हैं इसलिए उसे शाम को रोक दिया जाएगा और अगले दिन रथ जल्दी चलना शुरू होंगे और इसी दिन गुंडिचा मंदिर पहुंचे।
बता दें कि जगन्नाथ मंदिर से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं, जिनके पीछे कुछ कहानी हैं। हम बात कर रहे हैं मंदिर के झंड़े की। ये झंडा विपरीत दिशा में लहरता है। आज का हमारा लेख इसी कहानी पर है। हम इस लेख में जानते हैं जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Mandir) का झंडा विपरीत दिशा में क्यों लहराता है।
जगन्नाथ मंदिर का झंडा विपरीत दिशा में क्यों लहराता है?
मान्यता है कि एक बार भगवान जगन्नाथ और श्री लक्ष्मी जी एक साथ विश्राम कर रहे थे। उस वक्त उनकी रक्षा के लिए हनुमान जी द्वार पर तैनात थे। कुछ समय बाद वहां पर नारद जी आए और उन्होंने देखा कि जगन्नाथ जी बड़े उदास हैं। जब कारण पूछा तो पता चला कि समुद्र की तेज आवाज उन्हें बहुत परेशान कर रही थी, जिसके कारण वे विश्राम नहीं कर पा रहे थे। इस बात को जानकार हनुमान जी ने अपनी शक्ति से खुद को दो भागों में बांट लिया और उन्होंने मंदिर के आसपास वायु से भी तेज भ्रमण करना शुरू कर दिया, जिससे ऐसा चक्र बना कि समुद्र की आवाज मंदिर के अंदर आनी बंद हो गई। मान्यता है कि यही एक यही कारण है कि उस तेज भ्रमण के कारण मंदिर का झंडा भी विपरीत दिशा में फहरा रहा था। आज भी जब भक्त मंदिर में प्रवेश करते हैं तो उन्हें समुद्र की आवाज नहीं आती है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 5 July 2024 at 13:02 IST