Morning Mantra Sanskrit: सुबह उठकर बोलें ये छोटा सा मंत्र, पैसा, ज्ञान और जीत तीनों होंगे कदमों में
सुबह उठकर हथेली को देखकर यहां दिए गए मंत्रों का उच्चारण किया जाए तो इसे न केवल मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं बल्कि सरस्वती और गोविंद का भी आशीर्वाद मिलता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Morning Mantra Sanskrit Meaning: लोग अक्सर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ना जानें कौन-कौन से उपायों को अपनाते हैं। आपको बता दें यदि आप सुबह उठकर यहां दिए गए मंत्र का उच्चारण करते हैं तो इससे न केवल मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं बल्कि व्यक्ति को सफलता हासिल होती है और उसे ज्ञान की भी प्राप्ति होती है। यह मंत्र शास्त्रों के अनुसार, हथेली को देखकर बोला जाता है।
आज का हमारा आर्टिकल इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सुबह उठकर हथेली को देखकर कौन से मंत्र का उच्चारण करें। पढ़ते हैं आगे...
सुबह उठते ही बोलें ये छोटा सा मंत्र
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।
करमूले तु गोविंदः प्रभाते करदर्शनम् ॥
इस मंत्र का अर्थ - हिंदु मान्यताओं के अनुसार, हमारे हाथ के आगे यानी उंगलियों के हिस्से में भगवान लक्ष्मी का निवास है। वहीं मध्य भाग में ज्ञान की देवी मां सरस्वती का स्थान माना जाता है। वहीं निचले भाग में भगवान विष्णु का निवास माना जाता है। ऐसे में सुबह उठते ही अपनी हथेली के दर्शन करना यानी इन तीनों के दर्शन करने के बराबर होता है। इस श्लोक में धन की देवी मां लक्ष्मी, विद्या की देवी मां सरस्वती और सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु को याद किया जाता है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन में धन, विद्या और भगवान हरि की कृपा को प्राप्त कर सकता है।
Advertisement
मंत्र को करने के नियम
ये मंत्र सुबह उठते ही बिस्तक पर बैठकर किया जा सकता है। इसे करते वक्त सबसे पहले विश्राम की स्थिति में बैठ जाएं और अपने हाथों को सामने की तरफ लेकर आएं। अब इस मंत्र का उच्चारण करते वक्त सबसे पहले अपनी उंगलियां फिर मध्य भाग और फिर हथेली के हिस्से को देखें। मंत्र के उच्चारण के बाद अपने हाथों को तेजी से रगड़ें और अपनी आंख और चेहरे पर रख लें।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।