अपडेटेड 6 April 2025 at 17:30 IST
जीवन में कभी आपसे भी खोया है Gold? जानें कितना अशुभ
Losing Gold: अगर मैं सोना खो दूं तो इसका क्या मतलब है? ज्योतिष में सोना खोना अच्छा है या बुरा? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Losing Gold Astrology tips: हिंदू धर्म में जब भी कोई घटना होती है तो वह किसी की तरफ इशारा करती है या संकेत देती है। ऐसा ही कुछ सोना और चांदी के साथ भी है। यदि किसी व्यक्ति से गलती से भी सोना या चांदी खो जाए तो यह भी कुछ बातों की तरफ इशारा करती है और व्यक्ति को संकेत देती है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि सोना खोने के पीछे क्या संकेत हो सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि किसी व्यक्ति से सोना या चांदी को जाए तो इसके पीछे क्या संकेत हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
ज्योतिष में सोना खोना अच्छा है या बुरा?
बता दें कि यदि किसी व्यक्ति से सोना या चांदी खो जाता है तो यह बेहद ही अशुभ माना जाता है। इसका मतलब यह है कि आपके जीवन में कोई बहुत बड़ी परेशानी आने वाली है। ऐसे में आप ईश्वर को याद करें।
जब किसी व्यक्ति से भूलकर भी सोना खो जाता है तो यह भी अशुभ माना जाता है। इसका संबंध कुंडली में सूर्य और बृहस्पति से होता है। ऐसे में यह ग्रहण की दशा खराब होने का संकेत हो सकता है।
Advertisement
जब किसी व्यक्ति से सोने का आभूषण खो जाता है तो यह मानसिक स्थिति को दर्शाता है। ऐसे में यदि मानसिक स्थिति स्थिर नहीं है या तनाव हो रहा है तो आप किसी एक्सपर्ट से संपर्क कर सकते हैं।
जब किसी व्यक्ति से या महिला से सोना खो जाता है तो इसका मतलब पारिवारिक संबंधों में तनाव आ सकता है। ऐसे में महिलाओं को वैवाहिक जीवन पर खास ख्याल देने की जरूरत है।
Advertisement
सोना खोने के दुष्परिणामों से कैसे बचें?
ऐसे में आप पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाएं और ओम बृं बृहस्पति नमः का जाप करें। ऐसा करने से जो संकट आपके ऊपर आने वाला है वह टल सकता है। इससे अलग गुरुवार के दिन पीले वस्त्रों का दान करें। साथ ही चने की दाल हल्दी का दान करें। ऐसा करने से आप अशुभ परिणामों से बच सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 April 2025 at 17:30 IST