Bel Ka Sharbat: घर पर बेल का शरबत कैसे बनाएं? जानें रेसिपी
How to make a bel juice step by step? बेल का रस किस चीज से बनता है? रेसिपी के बारे में जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How to make a bel juice step by step? बता दें कि गर्मियों में अक्सर लोग उन चीजों का सेवन करते हैं, जिससे शरीर को ठंडा रखा जा सके। उन्हीं में से एक है बेल का शरबत। बता दें, बेल का शरबत सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। ऐसे में यदि घर पर बेल का शरबत बनाकर पिया जाए तो कई फायदे भी हो सकते हैं। लेकिन लोगों को पता ही नहीं है कि घर पर बेल का शरबत कैसे बनाया जाए। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर पर रहकर कैसे बेल का शरबत तैयार कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
बेल के शरबत के फायदे
- बेल के अंदर न केवल प्रोटीन पाया जाता है बल्कि इसके अंदर फैट, मिनरल, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं तो सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।
- ऐसे में यदि बेल के शरबत का सेवन किया जाए तो इससे न केवल माइग्रेन का दर्द दूर हो सकता है बल्कि यह आंखों के लिए भी बेहद उपयोगी होता है।
- बेल के शरबत से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। यह बालों के लिए भी बेहद उपयोगी होता है। इसके अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन को दूर कर सकते हैं।
बेल का शरबत कैसे बनाएं?
सबसे पहले आप बेल के फल को तोड़ लें और उसके हार्ड छिलके को अलग कर लें। उसके बाद छिलके में से चम्मच की मदद से गूदे को निकाल दें। फिर गूदे में पानी को मिलाएं और छीन लें, जिससे कि रस को अलग किया जा सके। अब रस में चीनी डालें। लेकिन शरबत पहले से ही मीठा है तो आप चीनी का प्रयोग ना करें। अब बर्फ के टुकड़े, पुदीने की पत्तियों को रस में डालकर सर्व करें। आप चाहें तो बेल के शरबत में नमक भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।