अपडेटेड 24 August 2025 at 21:43 IST
Hair Wash Astrology: सोमवार के दिन सुहागिन महिलाओं का बाल धोना शुभ है या अशुभ? ज्योतिष से जानें
Hair Wash Astrology: ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे दिन हैं, जिसमें बाल धोना वर्जित माना गया है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या सुहागिन महिलाओं को सोमवार को बाल धोना ठीक है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Hair Wash Astrology: शिव पुराण में बाल धोने के नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इतना ही नहीं, किस दिन बाल धोना शुभ या अशुभ? इसके बारे में विस्तार से वर्णित है। इन्ही में से सोमवार के दिन कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें करने की सलाह दी जाती है। सुहागिन महिलाओं के लिए सोमवार का दिन शुभ माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोमवार के दिन महिलाओं के बाल धोने का कोई शुभ या अशुभ प्रभाव हो सकता है? इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानेंगे कि सोमवार को बाल धोने का क्या महत्व है और यह शुभ है या अशुभ
सोमवार के दिन का महत्व क्या है?
हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं शिवलिंग की पूजा पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं भी दूर हो सकती है।
क्या सुहागिन महिलाएं सोमवार को बाल धो सकती हैं?
सोमवार के दिन सुहागिन महिलाएं भूलकर भी बाल न धोएं। ऐसा कहा जाता है कि सोमवार के दिन सुहागिन महिलाएं बाल धोती हैं तो इसे अशुभ माना जाता है। साथ ही परिवार की उन्नति में रुकावटें आ सकती है। इतना ही नहीं, सोमवार के दिन सुहागिन महिलाओं के बाल धोने से वैवाहिक जीवन में कलह-क्लेश की स्थिति बनती है और जीवन में सुख-शांति की कमी होने लग जाती है।
ये भी पढ़ें - India First Double Decker Bridge: क्या आप जानते हैं देश का पहला डबल-डेकर पुल कहां बना था? राज्य का नाम जानकर हैरान रह जाएंगे.
Advertisement
अविवाहिताएं सोमवार को न धोएं बाल
सोमवार के दिन अविवाहित महिलाएं भी बाल न धोएं। ऐसी मान्यता है कि सोमवार के दिन बाल धोने से सौभाग्य कम हो सकता है और आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। आपको बता दें, सोमवार का दिन चंद्रमा से संबंधित माना जाता है। इसलिए अविवाहितों के सोमवार के दिन बाल धोने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर हो सकती है और मानसिक स्थिरता नहीं रहती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 24 August 2025 at 21:43 IST