अपडेटेड 28 June 2025 at 23:21 IST
Numerology: इस मूलांक के लड़के जिंदगी भर निभाते हैं साथ, साबित होते हैं अच्छे पति
Numerology For Best Life Partners: अपना मूलांक निकालना बेहद आसान होता है। इसके लिए केवल आपको अपनी जन्म तिथि का पता होना जरूरी होता है। इसके जरिए आप खुद अपना मूलांक पता लगा सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Numerology For Best Husband: अच्छा लाइफ पार्टनर हम सभी चाहते हैं ताकि जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे। ऐसे में मूलांक विद्या के अनुसार पार्टनर को चुनने से आपको अधिक लाभ हो सकते हैं।
क्या आप जानते हैं कि एक मूलांक ऐसा भी है जो अच्छे पति साबित होते हैं और आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आते हैं। आइए जानते हैं कौन सा वो मूलांक और कैसे ला सकता है जीवन में सुख-समृद्धि।
प्यार निभाते हैं यह मूलांक
मूलांक 4 के लड़कों का ग्रह स्वामी राहू होता है। इनका स्वभाव शुरुआत से ही जुनूनी होता है। अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा। अंक ज्योतिष के मुताबिक 1, 2, 7 और 9 मूलांक वाली लड़कियों के साथ मूलांक 4 के लड़के बेस्ट पार्टनर कहलाते हैं। बता दें कि यह हर मुश्किलों से लड़कर अपने प्यार के साथ खड़े रहते हैं और उसे हासिल करते हैं। यह अगर किसी से प्रेम कर लें तो उसे जीवन में कभी प्यार की कमी नहीं होगी।
अच्छे बनते हैं लाइफ पार्टनर
जिस किसी जातक का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 के लड़के शादी के बाद बेहद अच्छे पार्टनर बनते हैं। मूलांक के ग्रह स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 के जातक बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं। मूलांक के अनुसार यह लड़के अगर किसी से प्रेम कर लें तो जिंदगी भर उनका साथ निभाते हैं। मूलांक 2 वाले जहां अच्छे पति यानी लाइफ पार्टनर होते हैं। इनके लिए अगर पत्नी चुन्नी हो तो उनका मूलांक 1,4,3 और 6 होना चाहिए। मूलांक 2 के लड़कों का विवाह अगर इन मूलांक की लड़कियों से हो जाए तो सकारात्मक प्रभाव जीवन में लेकर आ सकता है।
Advertisement
नहीं होने देते कभी कोई कमी
मूलांक 6 के लड़कों के ग्रह स्वामी शुक्र देव हैं। यह लड़के अपने पार्टनर को भी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने देते हैं। यह अपने पार्टनर के लिए हर तरह की सुख-सुविधाओं का इंतजाम करते हैं। वहीं इस मूलांक के लिए 3,2, 4, 5 और 6 नंबर की लड़की बेस्ट होती हैं। यह इनके जीवन में खुशियां लेकर आने का काम करती हैं।
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 28 June 2025 at 23:21 IST