अपडेटेड 17 July 2024 at 19:31 IST
Sawan 2024: इस साल सावन में कितने और कब पड़ेंगे सोमवार? आप भी रखते हैं व्रत, इन नियमों का रखें ध्यान
सावन माह में बहुत से लोग सोमवार का व्रत रखते हैं। अगर भी व्रत रखने वाले हैं, तो जान लें की कब और कितने सोमवार व्रत रखने हैं और इसके नियम क्या है?
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Sawan Somwar Vrat Niyam: सावन माह में जिधर देखों उधर ही बस शिव भक्तों की धूम होती है। मंदिरों से लेकर घरों तक में सभी शिव भक्त पूजा-पाठ से लेकर सोमवार तक के व्रत रखते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने पर भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं। ऐसे में अगर आप भी देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए सावन में सोमवार के व्रत रखने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि इस साल सावन में कितने सोमवार पड़ रहे हैं और कब-कब यह व्रत रखा जाएगा। साथ ही सावन सोमवार व्रत के नियम भी जानेंगे।
हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा से शुरू होने वाले सावन महीने की शुरुआत इस बार 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से ही हो रही है। जिसका समापन 19 अगस्त 2024 दिन सोमवार को ही होगा। इस साल खास बात यह है कि सोमवार से ही सावन माह की शुरुआत हो रही है और समापन भी। वहीं इस बार सावन में पूरे 5 सोमवार पड़ने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल कब-कब सावन सोमवार के व्रत रखने हैं और इसके नियम क्या हैं?
कब-कब पड़ रहे हैं सावन के सोमवार
- पहला सोमवार व्रत 22 जुलाई 2024 के दिन रखा जाएगा।
- दूसरा सोमवार व्रत 29 जुलाई 2024 के दिन रखा जाएगा।
- तीसरा सोमवार व्रत 5 अगस्त 2024 के दिन रखा जाएगा।
- चौथा सावन सोमवार व्रत 12 अगस्त 2024 के दिन रखा जाएगा।
- पांचवा और आखिरी सावन सोमवार व्रत 19 अगस्त 2024 के दिन किया जाएगा।
सावन में कुछ नियमों का करना पड़ता है पालन
सावन का हर सोमवार बेहद खास होता है, वहीं भक्त भी शिव जी को प्रसन्न करने के लिए हर सोमवार को व्रत रखते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सावन में कुछ नियमों का खास ख्याल रखना होता है खासकर जो लोग व्रत कर रहे हैं उन्हें जरूरी ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से नियम हैं।
सावन महीने में इन नियमों का जरूर करें पालन
- सावन के महीने में भूलकर भी बैंगन नहीं खाना चाहिए। कहते हैं इस माह में बैंगन खाने से हेल्थ को नुकसान पहुंचता है।
- सावन महीने में शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक किया जाता है इसलिए सावन में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
- सावन महीने में भूलकर भी पूजा करते समय शिव जी को हल्दी या सिंदूर नहीं लगाना चाहिए।
- इस माह में दही का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए।ॉ
- कहा जाता है कि सावन में कढ़ी भी नहीं खाना चाहिए।
- सावन महीने में भोलेनाथ की अराधना करने वाले भक्तों को संयम रखना चाहिए और भूलकर भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें… Sawan 2024: सावन में भूलकर भी न करें ये काम, रूठ सकते हैं महादेव; सेहत को भी हो सकता है गंभीर नुकसान
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 17 July 2024 at 18:51 IST