अपडेटेड 20 December 2024 at 20:38 IST

2025 की शुरुआत में कर लें ये काम, धन से भरी रहेगी तिजोरी

How to make your new year lucky? 2025 में यदि आप धन से अपनी तिजोरी को भरी रखना चाहते हैं तो यहां दिए गए टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। जानते है इसके बारे में..

Alakshmi
2025 की शुरुआत में कर लें ये काम, धन से भरी रहेगी तिजोरी | Image: Pinterest

How to make your new year lucky? नया साल जीवन में न केवल नए उत्साह को लेकर आता है बल्कि लोगों के मन में नई उम्मीदें भी जगाता है। ऐसे में यदि नए साल की शुरुआत में ही कुछ उपायों को किया जाए तो इससे जीवन में खुशहाली बनी रह सकती है और व्यक्ति को कभी धन की कमी भी नहीं होती है। ऐसे में इन उपायों के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नए साल पर आप कौन से उपायों को कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

साल 2025 की शुरुआत में करें ये काम

  •  यदि आप नए साल पर शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का तेल चढ़ाएं तो इससे न केवल भाग्य जाग सकता है बल्कि शनि दोषों से भी राहत मिल सकती है।
  • यदि आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो पीली सरसों के कुछ दानें एक कटोरी में जलाएं और फिर उसका धुआ पूरे घर में दिखाएं। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आ सकती है।
  • यदि आप नए साल पर पीतल से बना हुआ हाथी अपने घर में लेकर आते हैं तो इससे सकारात्मकता भी घर में आ सकती है।
  • यदि नए साल की शुरुआत हनुमान जी की पूजा से करते हैं और उनकी चालीसा का पाठ करते हैं तो ना केवल पूरे साल उनकी कृपा बनी रह सकती है बल्कि व्यक्ति भय यानि डर से भी दूर रह सकता है।
  • यदि आप नई साल पर गाय के गोबर के उपले को जलाते हैं और उस पर कच्चे चावल व देसी गाय की घी डालकर उसका धुआं पूरे घर में दिखाते हैं तो इससे धन की कमी को पूरा किया जा सकता है और कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें - सर्दियों में क्यों आती है ज्यादा नींद? हैरान कर देंगे कारण

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 December 2024 at 20:38 IST