सर्दियों में क्यों आती है ज्यादा नींद? हैरान कर देंगे कारण
Why do i feel sleepy in cold weather: क्या आप जानते हैं सर्दियों के मौसम में लोगों को ज्यादा नहीं क्यों आती है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Why do we get more sleep in winter? अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को सर्दियों में ज्यादा नींद आती है। बता दें कि ज्यादा नींद आना कोई मामूली स्थिति नहीं है बल्कि इसके पीछे कुछ कारण छिपे हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सर्दियों में लोगों को ज्यादा नींद क्यों आती है और इसके पीछे क्या कारण छिपे हैं। पढ़ते हैं आगे...
सर्दी के मौसम में नींद क्यों आती है? (Why do we feel sleepy during a cold)
- सर्दी के दिनों में रोशनी कम होने से शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन का लेवल बढ़ने लगता है। यह हार्मोन नींद को कंट्रोल करने के लिए जिम्मेदार होता है साथ ही यह शरीर को आराम देने का सिग्नल भी देता है। ऐसे में जब लाइट की कमी हो जाती है तो यह हार्मोन ज्यादा रिलीज होने लगते हैं, जिसके कारण व्यक्ति को ज्यादा नींद आती है।
- बता दें कि सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण अक्सर शरीर की एनर्जी ज्यादा इस्तेमाल होती है। यह एनर्जी शरीर को गर्म रखने में मदद करती है, जिसकी वजह से शरीर जल्दी थक जाता है और सुस्ती महसूस कर सकता है।
- बता दें कि सर्दियों में धूप बेहद कम निकलती है, जिसके कारण शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। जब किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो इससे न केवल मूड स्विंग की समस्या होती है बल्कि एनर्जी लेवल पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिसके कारण व्यक्ति को ज्यादा नींद आती है।
- ठंड के कारण शरीर का तापमान बेहद कम हो जाता है, जिसके कारण शरीर को गर्म रखने के लिए हमें अतिरिक्त प्रयास करना पड़ता है, जिससे दिमाग को आराम करने का सिग्नल मिलता है।
- इस मौसम हम बेहद हैवी खाना खाते हैं। उसे खाने में कार्बोहाइड्रेट भी पाए जाते हैं। ऐसे में यह शरीर में ट्रिप्टोफैन अमीनो एसिड का लेवल बढ़ा देता है, जिससे व्यक्ति को नींद बहुत ज्यादा आती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।