बालों में तेल नहीं बल्कि हफ्ते में एक बार लगाएं ये देसी चीज, जानें फायदे
यदि देसी घी का प्रयोग किया जाए तो इससे बालों की सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंच सकता है। जानते हैं इन फायदों के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Does Desi ghee increase hair growth? आज के समय में ज्यादातर लोग काले, लंबे और घने बाल चाहते हैं। ऐसे में वे अपनी जीवन शैली में न जानें कौन-कौन से बदलावों को करते हैं। लेकिन बता दें कि गलत खानपान के कारण बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलें तो बाल झड़ने से बचाए जा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं बालों में घी लगाने की। यदि बालों में घी लगाया जाए तो इससे बालों की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ऐसे में इसके फायदे के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इसे लेख के माध्यम से बताएंगे कि बालों में घी लगाने के क्या फायदे हैं। पढ़ते हैं आगे...
बालों में देसी घी लगाने के फायदे
- बता दें कि घी के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो न केवल बालों के लिए बहुत जरूरी होते हैं बल्कि बालों में घी लगाकर रखने से बाल चमकदार भी बन सकते हैं। यदि बालों में घी लगाया जाए तो इससे बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशनर करने में मदद मिल सकती है।
- यदि देसी घी को लेकर हल्के हाथों से मसाज की जाए तो इससे डैंड्रफ से राहत मिल सकती है।
- यदि आप बालों को लंबा करना चाहते हैं तो ऐसे में आप रात को सोने से पहले बालों की मसाज घी से करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- जो लोग दो मुंहे बालों से परेशान हैं उन्हें बता दें कि घी के अंदर विटामिन ई पाया जाता है जो बालों को नए तौर पर उगने में मदद कर सकता है। ऐसा करने से बालों की जड़ों को गर्माहट मिलती है साथ ही फायदा भी मिल सकता है।
- बालों में घी लगाने से सफेद बालों की समस्या से भी राहत मिल सकती है। ऐसे में महिलाओं को रात को सोने से पहले घी से अपने बालों की मसाज करनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।