अपडेटेड 5 October 2025 at 08:11 IST

Rashifal: बिजनेस और करियर में मिलेगा लाभ, लव लाइफ में मिलेगा प्यार या होगी तकरार? पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन जहां प्रेमी जोड़ों का मन एक-दूजे के साथ समय बिताने से खुश रहेगा। तो वहीं कुछ राशि वालों के लिए उपलब्धियों वाला रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 07 September 2025
वृषभ राशिफल - आज आलस करने से बचें। पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। वाद-विवाद से बचें। | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज के दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। जहां प्रेमी जोड़ों का मन एक-दूजे के साथ समय बिताने से खुश रहेगा। तो वहीं कुछ राशि वालों के लिए उपलब्धियों वाला और लाभदायक रहेगा। मेष से लेकर मीन राशि वालों तक का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं...

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन कारोबार का लिहाज से आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में लाभ मिलने के आसार हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज का दिन नौकरीपेशा वालों के लिए शुभ रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ने के संकेत हैं। मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक योजनाओं का लाभ मिल सकता है। नौकरी में कोई जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है। पुरानी चली आ रही परेशानी खत्म हो सकती है। अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। बच्चों के लिए कोई खास भोजन बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज के दिन अपने विरोधियों से कोसो दूर रहें। आवेश में आकर कोई भी गलत फैसला लेने से बचें। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला हो सकता है। परिजनों के साथ कहीं घूमने  जा सकते हैं।

Advertisement

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उपयुक्त रहेगा। नए विचारों पर अमल करने से सफलता हाथ लगेगी। लव लाइफ में रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज भाग्य आपका साथ देगा। किसी पुरानी कोशिशों का फल मिलने के आसार हैं। व्यापारियों के लिए लाभदायक सौदा हो सकता है। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। संतान से गर्व का अनुभव हो सकता है। लव लाइफ में गलतफहमी दूर करने की कोशिश करें।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अवसरों की प्राप्ति लाएगा। नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में लाभ पहुंचाएंगे। किसी भी काम की शुरुआत से पहले बड़ों का आशीर्वाद ले लें। आपकी मेहनत की सराहना होगी।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज के दिन आपकी लव लाइफ में मिठास बढ़ेगी और रिश्ते मजबूत होंगे। आपके जरिये लिए गए कुछ फैसले सही साबित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन की संभावना बन रही है। अपने मन को खुश रखने को कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

प्रेम संबंधों में रोमांटिक अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में उपलब्धियों वाला दिन रहेगा। परिवार में शांति और संतोष का माहौल रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कोई शुभ समाचार मिलेगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रेरणादायक रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। प्रेमी या जीवनसाथी के समय बिताने पर मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें: करवा चौथ के दिन करवे में डालें ये 5 चीजें, होगा सुख-समृद्धि का आगमन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 5 October 2025 at 08:10 IST