अपडेटेड 4 October 2025 at 21:09 IST
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन करवे में डालें ये 5 चीजें, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखी और परिवार में होगा सुख-समृद्धि का आगमन
Karwa Chauth 2025: हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य का कारक माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन करवे में कौन सी ऐसी चीज है, जिसे डालने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Karwa Chauth 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखने का विधान है। वहीं इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। यह रविवार के दिन पड़ रहा है। वहीं इस दिन पूजा के सिए कई सामग्रियां विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें करवा मिट्टी से बना एक छोटा सा मटका होता है।
इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। इतना ही नहीं, अब तो मिट्टी के करवे के अलावा तांबे और पीतल के करवे का इस्तेमाल किया जाता है। करवा चौथ के दिन पूजा की थाली में सबसे पहले करवा रखा जाता है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि करवे में क्या-क्या डालना चाहिए?
करवे में भरें गेंहू
करवा में गेंहू भरना सबसे शुभ माना जाता है। यह पवित्रता और शुद्धता के साथ-साथ मां अन्नपूर्णा को दर्शाता है। करवा को करवा माता का प्रतीक माना जाता है। करवे में गेहूं भरने से घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है और घर-परिवार में खुशियों का आगमन होता है। इसलिए आप गेंहू भरने के लिए मंत्रों का जाप जरूर करें।
Advertisement
करवे में भरें दूध और चीनी
करवे में दूध और चीनी भरने का भी विशेष विधान है। करवे के ढक्कन में चीनी भरी जाती है। आप दूध में गंगाजल भी डाल सकते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि करवे करवा वाले कलश से अलग होना चाहिए। इससे सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें - Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा के दिन इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, करियर के साथ मिलेगा मान-सम्मान
Advertisement
करवे में भरें अक्षत और चांदी का सिक्का
करवे में अक्षत और चांदी का सिक्का विशेष रूप से भरने का विधान है। आप करवे में खील और चांदी का सिक्का डालकर रखें। उसके बाद चंद्रमा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और वैवाहिक जीवन में चल रहे कलह-क्लेश से भी छुटकारा मिल सकता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 4 October 2025 at 21:09 IST