आने वाले समय में 4 राशियों की बढ़ेगी परेशानी, कहीं आप भी शामिल तो नहीं?
Horoscope Today 2025: साल 2025 की शुरुआत में ये 4 राशियां परेशान हो सकती है। ऐसे में जानते हैं इनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
बता दें कि साल 2025 में कुछ ग्रह परिवर्तन के कारण 12 राशियों पर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ने वाला है। ऐसे में हम बात कर रहे हैं चार बड़े ग्रहों की। बता दें, शनि कुंभ से निकलकर मीन में 19 मार्च से गोचर करेंगे जबकि 14 मई से गुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में अतिचारी होंगे। राहु ग्रह बृहस्पति की राशि मीन से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे और केतु कन्या से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में बता दें कि साल की शुरुआत में चार राशियां परेशानी का सामना कर सकती हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन सी राशियां परेशान कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को बता दें कि इन्हें बेहद ही सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार का निर्णय जल्दबाजी में ना लें। वरना दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही अतिचारी गुरु का गोचर अच्छा नहीं माना जाता है।
सिंह राशि
इन जातकों को बता दें कि यदि वे शादीशुदा हैं तो उनके दांपत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही अपने जीवन साथी पर विश्वास करने की जरूरत है। अपने रिश्ते में मधुरता लाने के लिए आप कोई उपाय कर सकते हैं।
Advertisement
कुंभ राशि
बता दें कि शनि की साढ़ेसाती शुरू होने से प्रेम विवाह, शिक्षा, संतान आदि क्षेत्रों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा व्यक्तित्व पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में खुद पर नियंत्रण रखें। अपनी वाणी का इस्तेमाल भी सोच समझकर करें।
मीन राशि
इन जातकों को बता दें कि ग्रह परिवर्तन के कारण आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा आप आर्थिक तंगी से भी परेशान रह सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।