अपडेटेड 23 December 2025 at 09:18 IST
Aaj Ka Rashifal: कार्यक्षेत्र में सफलता, नए अवसरों का दिन... आज किन राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें
Rashifal: आज का दिन दांपत्य जीवन, नए अवसर और कार्यक्षेत्र में कैसा रहेगा? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल कार्यक्षेत्र, नए अवसर, दांपत्य जीवन समेत कई घटनाओं के बारे में बताता है। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं...
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम का अधिक दबाव रहने की संभावना है। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। संतान पक्ष का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतने वाला है। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी वाणी पर काबू बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। नौकरी के लिए कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में खुशियां दस्तक दे सकती है। लाभ के साथ खर्च का संयोग बन रहा है। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं। वाहन और सेहत को लेकर खर्च बढ़ सकता है। दुविधा की स्थिति में जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। मन किसी कारण उलझन और दुविधा में रह सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान करेगा। किसी सगे-संबंधी से मुलाकात हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज के दिन लाभ के योग है। कोई पुरानी चली आ रही समस्या दूर होगी। आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होगा। सरकारी काम में आपको कामयाबी मिलेगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में कोई अच्छी डील मिल सकती है।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। नौकरी में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। वाणी और व्यवहार से कारोबार में लाभ मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव होगा। संतान पक्ष की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। दिन ऊर्जावान और उत्साहित बने रहेंगे।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। किसी नए योजना पर काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों से किसी कार्य में सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। धर्म-कर्म के काम कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज आपको काम पर ध्यान देने की जरूरत है। करीबी से थोड़ी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। काम से छुट्टी लेकर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। अपने कामों को कल पर टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को आपस में बैठकर सुलझाए। शरीर में थकावट महसूस होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र बेहतर करेंगे। कोई नया काम शुरू करने से बचें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज कारोबार में कमाई बढ़ने के योग बन रहे हैं। किसी योजना के सफल होने से मन आनंदित रहेगा। भावुकता में कोई निर्णय न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। संतान से जुड़े मामलों में खुशी होगी। हर हालात में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना जरूरी है।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। धार्मिक विषयों में आपकी रुचि रहने के आसार हैं। एक साथ कई काम में हाथ लगने के आसार हैं। पेट संबंधित परेशानी हो सकती है। इनकम बढ़ने के नए स्रोत खुलेंगे।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन मंगलकारी रहने वाला है। प्रेमी जोड़े घर में शादी की बात चला सकते हैं। विपरीत परिस्थिति में संयम से काम लें। पेंडिंग पड़ा काम तुरंत निपटा लें। पड़ोसियों से अनबन हो सकती है। माता-पिता से आशीर्वाद के साथ काम की शुरुआत करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 23 December 2025 at 09:18 IST