अपडेटेड 9 October 2025 at 08:30 IST
Rashifal: हाथ लगेगी कोई बड़ी डील, लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस... किन राशियों का कैसा रहेगा हाल? जानें
जहां कुछ राशि वालों के हाथ बड़ी डील लगेगी, तो वहीं कुछ के लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। ऐसे में सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज के दिन मेष से लेकर मीन राशिवालों तक के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। जहां कुछ राशि वालों के हाथ बड़ी डील लगेगी, तो वहीं कुछ के लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। ऐसे में सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अपने विरोधी और गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी से भी उधार लेने से बचें। मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे और बिजनेस में फायदा होने के संकेत हैं। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। फिजूलखर्ची से बचना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी का काम मिल सकता है। आपका मन खुशियों से भरा रहेगा।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है। आपको कोई भी कदम सोच-समझकर उठाना होगा, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। प्रेमी के साथ वक्त बिताने पर सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने से मन विचलित हो सकता है।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज के दिन आपको काम में सफलता हाथ लगेगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति पैदा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ लड़ाई-झगड़े से बचें। परिवार में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन सेहत के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय में बदलाव के हिसाब से दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम का फल मिलेगा। माता-पिता अपने बच्चों को मन-पसंद चीज दिला सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी अहम रहने वाला है। कानूनी विवाद में पक्ष आपकी ओर रहने की उम्मीद है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और छवि को धूमिल होने से बचाएं। किसी पूजा-पाठ से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज आपको गाड़ी की खरीदारी में परिवार का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। धार्मिक और राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ लेकर आएगा। कई कीमती चीज मिल सकती है। भविष्य के लिए किया गया निवेश फलदायी होगा। विवाह की चल रही बात पक्की हो सकती है। छात्रों को करियर में सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज कोई लाभदायक डील मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की भावनाओं और बातों का सम्मान करें। कहीं से अचानक लाभ के योग हैं। पार्टनर के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख बना रहेगा। किसी कीमती सामान के खोने का भय सता सकता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 October 2025 at 08:30 IST