अपडेटेड 8 October 2025 at 23:33 IST
Kartik Month 2025: शुरू हुआ कार्तिक माह, भूलकर भी न करें ये काम वरना लग जाएगा कलंक
Kartik Month 2025: कार्तिक का महीना का आरंभ हो चुका है और इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Kartik Month 2025: हिंदू पंचांग के हिसाब से हर महीने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और सभी माह के साथ तिथियां देवी-देवताओं को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि हर माह में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ किया जाए तो व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आपके जीवन में किसी तरह कोई समस्या आ रही है तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है।
आपको बता दें, कार्तिक माह का आरंभ हो चुका है और इस माह में ही भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इसिलए इस माह में पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं,कार्तिक माह में ही भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कार्तिकेय की पूजा करने की भी मान्यता है। इनके नाम से ही कार्तिक महीना पड़ा है। इस माह में पवित्र नदियों में स्नान, दान और हवन आदि करने का विशेष महत्व है।
अब ऐसे में कार्तिक माह में क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
कार्तिक महीने में क्या सुख-शांति के लिए क्या करें?
- कार्तिक माह में सूर्योदय से पहले से स्नान करें। अगर संभव न हो तो आप स्नान के पानी में गंगाजल डालकर नहाएं।
- इस माह में जमीन पर सोना उत्तम माना जाता है।
- इस माह में सात्विक भोजन करें।
- अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र, कंबल या रुपये-पैसे का दान करें।
- कार्तिक महीने में तुलसी के पौधे की नियमित पूजा, परिक्रमा करना बेहद शुभ माना जाता है।
- कार्तिक माह में शालीग्राम की पूजा जरूर करें। क्योंकि इसी माह में भगवान विष्णु योग निद्रा से उठते हैं।
- इस माह में जितना हो सके भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप जरूर करें।
- इस मास में श्रीमद्भागवत महापुराण का पाठ करना या सुनना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है।
Advertisement
कार्तिक माह में किन चीजों को करने से बचना चाहिए?
- कार्तिक महीने में दलहन जैसे कि मूंग,मसूर, चना, मटर, राई आदि नहीं खाना चाहिए।
- इस माह में दोपहर में सोने से बचना चाहिए। अगर आप दोपहर में सोते हैं तो आप कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- कार्तिक माह में बैगन, दही, छाछ, जीरा आदि खाने की चीजों से परहेज करना चाहिए।
- कार्तिक माह में बालों में तेल लगाने से बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्यको हानि पहुंचती है।
- इस माह में प्याज, लहूसन और तामसिक भोजन खाने से बचें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 8 October 2025 at 23:25 IST