अपडेटेड 9 October 2024 at 09:51 IST

Navratri 2024 Upay: नवरात्रि में करें लौंग-कपूर के ये उपाय, बदल जाएगी किस्मत!

Shardiya Navratri 2024 Upay: नवरात्रि के दौरान अगर आप लौंग और कपूर से जुड़े कुछ उपाय करते हैं, तो इससे आपका जीवन खुशहाली से भर जाएगा।

Follow : Google News Icon  
maa durga
शारदीय नवारत्रि पर करें उपाय | Image: freepik

Shardiya Navratri 2024 Upay: शारदीय नवरात्रि (Navaratri) की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो चुकी है। देशभर में नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है, जिसके बाद अष्टमी (Ashtami) और नवमी (Navami) तिथि को कन्या पूजन (Kanya Pujan) के साथ इस उत्सव का समापन किया जाता है।

कहते हैं नवरात्रि में मां दुर्गा का व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं अगर व्यक्ति के करियर या किसी शुभ काम आदि में अड़चने आ रही हैं तो आपको नवरात्रि के दौरान लौंग और कपूर के कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए। इससे आपके जीवन की हर परेशानी का नाश होगा और देवी मां की कृपा आप और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहेगी।

नवरात्रि में करें लौंग-कपूर के उपाय (Home remedies for navratri)

  • नवरात्रि के दौरान लौंग के कुछ उपाय करने से देवी दुर्गा प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं। पूजा करते समय उन्हें लौंग अर्पित करें और माता के समीप कपूर जलाकर उनकी आरती करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी हर दुख-तकलीफ का नाश होगा।
  • मां दुर्गा को लौंग का जोड़ा अतिप्रिय होता है। यदि आप चाहते हैं कि मां दुर्गा आपको आशीर्वाद दें, तो पूजा करते समय उन्हें लौंग का जोड़ा अर्पित करें। आप यह नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक कर सकते हैं। माता इससे जल्दी खुश होंगी।
  • आप नवरात्रि के नौ दिनों तक रोजाना कपूर और लौंग का धुआं पूरे घर और आसपास दिखाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही, इससे आपकी कई परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।
  • इसके अलावा, नवरात्रि में नौ दिनों तक मां की आरती करने के लिए कपूर में कुछ लौंग डालकर जलाएं। इससे मां की आरती करने पर देवी प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगी।

ये भी पढ़ें: Navratri 2024 Day 7: इस मुहूर्त में करें मां कालरात्रि की पूजा, नोट करें भोग, पूजा विधि और मंत्र

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 9 October 2024 at 09:49 IST