अपडेटेड 2 March 2026 at 16:14 IST

Holika Dahan 2026 Upay: होलिका दहन की पवित्र अग्नि में जरूर डालें ये चीजें, साल भर घर में रहेगी बरकत; आएगी सुख-समृद्धि

Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat: होलिका दहन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यह हमें बुराई से दूर रहने और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस दिन सच्चे मन से की गई प्रार्थना और छोटे-छोटे उपाय जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

holika dahan 2026 what to offer during holika puja agni Holika Dahan Me Kya Kya Dalna Chahiye
अग्नि में इन चीजों को डालने से घर में आएगी सुख-समृद्धि | Image: AI

Holika Dahan Me Kya Kya Dalna Chahiye: होली से एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा निभाई जाती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को किया जाता है। साल 2026 में अधिकतर विद्वानों की मान्यता है कि 2 मार्च की रात होलिका दहन करना सबसे शुभ रहेगा।

मान्यता है कि होलिका की पवित्र अग्नि में कुछ खास चीजें अर्पित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि होलिका दहन के समय किन चीजों को अग्नि में डालना शुभ माना जाता है।

होलिका दहन में डालने वाली शुभ चीजें

गोबर के उपले

गाय के गोबर से बने उपले या उनकी माला होलिका की आग में डालना बेहद शुभ माना जाता है। इससे वातावरण शुद्ध होता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

Advertisement
Uploaded image

सरसों के दाने

होलिका की अग्नि में सरसों डालने से बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है। इससे घर का माहौल शांत और सकारात्मक बना रहता है।

Advertisement

अनाज की बालियां

गेहूं, जौ या अन्य अनाज की बालियां अग्नि में अर्पित करने से अच्छी फसल और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। यह समृद्धि और तरक्की का प्रतीक है।

कपूर

कपूर डालने से वातावरण पवित्र होता है और माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। घर में धन और खुशहाली बनी रहती है।

हरी इलायची

हरी इलायची अर्पित करने से मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है। यह मानसिक संतुलन और सुख का प्रतीक है।

Uploaded image

पान के पत्ते

होलिका दहन में पान के पत्ते डालने से स्वास्थ्य लाभ होता है। यदि परिवार में कोई बीमार है, तो उसके नाम से पान अर्पित करने से जल्द स्वस्थ होने की कामना की जाती है।

होलिका दहन का महत्व

होलिका दहन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यह हमें बुराई से दूर रहने और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस दिन सच्चे मन से की गई प्रार्थना और छोटे-छोटे उपाय जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

यह जरूर पढ़ें: Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण, नोट कर लें भारत में सूतक काल का समय, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 2 March 2026 at 16:14 IST