अपडेटेड 8 March 2025 at 18:05 IST
Holika Dahan 2025: होलिका दहन में नारियल क्यों डालना चाहिए?
बता दें, यदि होलिका दहन के दौरान नारियल को डाला जाए तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। जानते हैं इन फायदों के बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

होलिका दहन उपाय | Image:
shutterstock
Holika Dahan 2025: बता दें कि रंगों की होली से 1 दिन पहले होलिका दहन का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन अग्नि में कई सारी चीजों को अर्पित किया जाता है। उन्हीं चीजों में से एक है नारियल। जी हां यदि होलिका दहन में नारियल को डालते हैं तो इससे कई लाभ होते हैं। ऐसे में इन लाभों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि होलिका दहन पर नारियल डालने से क्या लाभ होते हैं। पढ़ते हैं आगे...
होलिका दहन के वक्त डालें ये नारियल
- यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है या आपको महसूस होता है कि आपके घर में बुरी शक्ति वास करती हैं तो ऐसे में आप एक नारियल लें और उसे अपने पूरे घर में घूमा लें। अब उस नारियल को ले जाकर होलिका दहन में डाल दें। ऐसा करने से न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है बल्कि बुरी शक्तियां भी दूर होती हैं।
- कहते हैं कि यदि होलिका के दहन में नारियल को डालते हैं तो इससे माता लक्ष्मी बेहद खुश होती हैं उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
- यदि होलिका दहन में नारियल को डाला जाए तो इससे घर में आर्थिक तंगी को दूर किया जा सकता है। साथ ही पैसों के बारिश होती है।
- कहते हैं कि यदि नारियल को होलिका दहन में डाला जाए तो इससे बिगड़े काम भी बन जाते हैं। यदि आपका कोई कार्य अटक रहा है तो ऐसे में आप नारियल को होलिका दहन में जरूर डालें।
- यदि आप किसी बुरी नजर से बचना चाहते हैं तो ऐसे में आप एक नारियल लेकर सर से पैर तक घूमाएं और फिर होलिका दहन में डाल दें। ऐसा करने से बुरी नजर भी उतर जाती है।
- ध्यान रहे कि नारियल सूखा हुआ होना चाहिए। गीला नारियल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 8 March 2025 at 18:05 IST