Astro Tips: रविवार के दिन कभी न करें ये काम, वरना हो सकता है नुकसान
Astro Tips: रविवार के दिन व्यक्ति को कभी नहीं करने चाहिए यहां दिए गए कुछ काम, जानते हैं उनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Astro Tips: रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। इस दिन यदि भगवान सूर्य की आराधना की जाए तो वह बेहद प्रसन्न होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रविवार के दिन व्यक्ति को कौन से काम नहीं करने चाहिए। अगर नहीं तो इन कामों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रविवार के दिन व्यक्ति को किन कामों को करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
रविवार के दिन ना करें ये काम
- रविवार के दिन व्यक्ति को यात्रा सोच समझकर करनी चाहिए। खास तौर पर पश्चिम दिशा में जाने से बचना चाहिए। कहते हैं कि यदि कोई व्यक्ति रविवार के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करता है तो इससे हानि हो सकती है।
- रविवार के दिन व्यक्ति को कभी भी डार्क रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। रंगों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में काले, नीले या ग्रे रंग के कपड़े रविवार के दिन पहनने से बचें।
- रविवार के दिन व्यक्ति को झाड़ू पोछा सफाई करने से भी बचना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से हानि हो सकती है।
- रविवार के दिन व्यक्ति को कभी भी तांबे के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। कहते हैं यदि रविवार के दिन तांबे के बर्तन खरीदे जाएं तो इससे भगवान सूर्य नाराज हो सकते हैं।
- रविवार के दिन व्यक्ति को पीपल के पेड़ की पूजा भी नहीं करनी चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से जीवन में समस्या आ सकती है और आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ सकता है।
- रविवार के दिन व्यक्ति को मांस आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से सूर्य ग्रह कमजोर होने लगता है। ऐसे में व्यक्ति को रविवार के दिन तामसी भोजन ही करना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।