अपडेटेड 11 March 2025 at 16:55 IST
Holika Dahan 2025: इस दिन भद्रा और चंद्र ग्रहण की छाया, इन 5 राशियों को होगी दिक्कत
बता दें कि चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया इस साल होलिका दहन वाले दिन पड़ रहा है। ऐसे में कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जानते हैं उनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Holika Dahan 2025: होलिका दहन महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है। इस बार होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया है। होलिका दहन में नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती है और घर में खुशहाली आती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, भद्रा में शुभ कार्य नहीं करते। साथ ही चंद्र ग्रहण में भी मंदिर नहीं जाया जाता है। हालांकि चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए सूतक भी मान्य नहीं हैं। परंतु इसका नकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ सकता है। ऐसे में इन राशियों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। पढ़ते हैं आगे...
मेष राशि
इन जातकों को बता दें कि तनाव के कारण उन्हें मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कार्य में रुकावट आ सकती है। परिवार में क्लेश हो सकता है। ऐसे में बता दें कि ये लोग कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। वरना आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
मिथुन राशि
इन जातकों को बता दें कि इन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है। भद्रा के प्रभाव से आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है।
Advertisement
कर्क राशि
यह जातक थोड़ा सा सतर्क हो जाएं। आर्थिक नुकसान हो सकता है। निर्णय बेहद सोच समझ कर लें। कार्य क्षेत्र में रुकावट आ सकती है। योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।
वृश्चिक राशि
इन राशि वाले जातकों को बता दें कि भद्रा साया और चंद्र ग्रहण के कारण भविष्य में दिक्कत महसूस हो सकती है। नौकरी में बदलाव हो सकते हैं। नौकरी से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। व्यापार से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Advertisement
मकर राशि
बता दें कि मकर राशि के जीवन में समस्या उत्पन्न हो सकती है। कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। यदि आप शादी की योजना बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। विवाहित जीवन में भी समस्या आ सकती है। धन और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 March 2025 at 16:55 IST