अपडेटेड 17 February 2026 at 09:27 IST
Holi 2026 Kab Hai: 3 या 4 मार्च कब मनाई जाएगी होली? जानें सही तिथि और महत्व
Holi 2026 Kab Hai: साल 2026 में होली की तारीखों को लेकर अक्सर कंफ्यूजन रहता है। अब ऐसे में इस साल होली 3 या 4 को मनाई जाएगी? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Holi 2026 Kab Hai: रंगों के त्योहार होली का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। पंचाग के हिसाब से फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व न केवल रंगों का उत्सव है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी भाईचारे का प्रतीक भी है। अब ऐसे में सभी लोग होली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन में हैं कि 3 या 4 को कब होली खेली जाएगी? आइए इस लेख में विस्तार से सही तिथि के बारे में जानते हैं।
होली 2026 की शुभ तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, होली का त्योहार दो दिनों तक चलता है। पहले दिन होलिका दहन होता है और दूसरे दिन धुलेंडी यानी रंगों वाली होली खेली जाती है। वैसे पंचांग की गणना के अनुसार मुख्य होली बुधवार, 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। 3 मार्च की शाम को भद्रा रहित शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा।
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 3 मार्च 2026 को सुबह से आरंभ हो जाएगा।
होलिका दहन - मंगलवार, 3 मार्च को है।
रंगों वाली होली - बुधवार, 4 मार्च 2026 को खेली जाएगी।
ये भी पढ़ें - Panchak February 2026: आज अमावस्या से अग्नि पंचक हो रहा है शुरू, इन 5 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम
होली का धार्मिक महत्व क्या है?
होली की शुरुआत 'होलिका दहन' से होती है। वहीं ब्रज की होली पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने ही रंगों से होली खेलने की परंपरा शुरू की थी। कृष्ण के सांवले रंग और राधा के गोरे रंग के बीच के प्रेम और नोक-झोंक ने होली को प्रेम और समानता का त्योहार बना दिया। यह त्योहार प्रेम के रंग का प्रतीक है।
Advertisement
वहीं पौराणिक कथा के अनुसार, असुर राजा हिरण्यकशिपु का पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। हिरण्यकशिपु चाहता था कि सब उसे पूजें, इसलिए उसने प्रह्लाद को मारने की कोशिश की। उसने अपनी बहन होलिका को प्रह्लाद के साथ आग में बैठने को कहा, क्योंकि होलिका को वरदान था कि वह आग में नहीं जलेगी।लेकिन भगवान की कृपा से भक्त प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका जलकर भस्म हो गई।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 09:27 IST