Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के दिन महिलाएं पूजा में जरूर करें ये चीजें शामिल, जानें विधि और नियम
Hartalika Teej 2025: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। इस दिन जो महिलाएं व्रत रखती हैं, उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। अब ऐसे में आइए इस लेख में पूजा सामग्री और विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Hartalika Teej 2025: सनातन धर्म में हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चान करने का विशेष विधान है। अब ऐसे में इस दिन जो भी सुहानिग महिलाएं व्रत रख रही हैं और पूजा-पाठ कर रही हैं, उन्हें पूजा के लिए क्या सामग्री लगेगी और किस विधि से पूजा-अर्चना करना है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित त्रिपाठी जी से विस्तार से जानते हैं।
हरतालिका तीज की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी?
हरतालिका तीज की पूजा विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इनकी पूजा के लिए सामग्री के बारे में विस्तार से जान लें।
- मिट्टी या धातु की भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति
- चौकी- आप लकड़ी या फिर किसी धातु की ले सकते हैं।
- लाल वस्त्र और चुनरी - माता पार्वती को चढ़ाने के लिए
- फल - भोग लगाने के लिए
- पंचमेवा - भोग लगाने के लिए
- फूल - शिव-शक्ति को चढ़ाने के लिए
- हल्दी, कुमकुम, अक्षत, रोली - शिव-शक्ति को चढ़ाने के लिए
- मेहंदी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, काजल आदि- शिव-शक्ति को चढ़ाने के लिए
- दीपक, घूपबत्ति, कपूर - पूजा के लिए
- घी, शुद्ध जल, दूध, शहद - आप भगवान शिव का अभिषेक करें।
- सुपारी, पान, इलायची, लौंग- शिव-शक्ति को चढ़ाएं।
हरतालिका तीज की पूजा किस विधि से करें?
- प्रातःकाल स्नान कर व्रत का संकल्प लें।
- पूजा स्थल को साफ कर वहां मिट्टी या धातु की भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें।
- लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर प्रतिमा स्थापित करें।
- प्रतिमा को गंगाजल से शुद्ध करें और उन्हें पुष्प, अक्षत, रोली, हल्दी-कुमकुम आदि से पूजन करें।
- माता पार्वती को 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें।
- भगवान शिव और माता पार्वती को फल, मेवा, मिठाई, पूड़ी, हलवा आदि का भोग लगाएं।
- हरतालिका तीज व्रत कथा का पाठ करें।
- आखिर में भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें।
ये भी पढ़ें - World Unique Country:दुनिया का अनोखा देश जहां नहीं होती किसी चीज की खेती, फिर भी नहीं कोई कमी; जानिए कैसे
हरतालिका तीज की पूजा के नियम
- अगर आप हरतालिका तीज की पूजा कर रही हैं तो आप इस दिन विधिवत रूप से व्रत रखें।
- इस दिन निर्जला व्रत रखने का विधान है।
- इस दिन विशेष रूप से सुहागिन महिलाएं हरे रंग का वस्त्र पहनें।
- इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा में मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।