World Unique Country: दुनिया का अनोखा देश जहां नहीं होती किसी चीज की खेती, फिर भी नहीं कोई कमी; जानिए कैसे
World Unique Country: दुनिया में कई ऐसे देश जो अपने विशेष चीजों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे। जहां खेती ही नहीं होती है, फिर भी लोगों की सभी जरूरतें पूरी हो जाती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

World Unique Country: क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां किसी भी चीज की खेती नहीं होती है, लेकिन इस देश की खास बात यह है कि यहां पर सभी चीजें आसानी से मिल जाती है। इतना ही नहीं, इस देश की आर्थिक स्थिति भी बेहद मजबूत है...बस यही सवाल है कि आखिर कैसे?
इस देश में न तो धान न गेहूं और न ही सब्जियों की खेती होती है। फिर भी यहां के लोगों को किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। आइए इस लेख में इस अनोखे देश के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दुनिया के इस देश में नहीं होती है खेती
इस दुनिया में एक ऐसा अनोखा देश है और वो है सिंगापुर। जी हां...दक्षिण-पूर्व एशिया में बसा यह छोटा-सा द्वीपीय देश है। जो अपनी तरक्की, आर्थिक और तकनीकी के लिए खास तौर से जाना जाता है। यहां केवल बड़े-बड़े ऑफिस है और इतना ही नहीं, इस देश को आधुनिक सुविधाओं वाला देश कहा जाता है। कमाल की बात है ना इस देश में एक भी खेती नहीं होती है।
इस देश में खाना-पीना कहां से आता है?
इस देश के लोगों को किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। इस देश में सामान इंपोर्ट होते हैं। सिंगापुर अपनी लगभग 90% खाद्य जरूरतें दूसरे देशों से इंपोर्ट करता है। इतना ही नहीं, अनाज, फल-सब्जियां, दूध, मांस या समुद्री भोजन भी चीन, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूरोप देशों से मंगाया जाता है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - दुनिया का 'आखिरी देश' कहां है? जहां खत्म हो जाती है धरती, होता है 6 महीने का दिन और 6 महीने की रात
सिंगापुर में तकनीक और प्लानिंग ने बनाई मिसाल
सिंगापुर ने एक देश दिखा दिया है कि अगर योजना और तकनीकी के बारे में कुशलता हो तो बिना खेती के भी एक देश आत्मनिर्भर बन सकता है। यहां वर्टिकल फार्मिंग और हाईटेक ग्रीनहाउस जैसी तकनीकों से थोड़ी बहुत खेती की जाती है। यहां सरकार ने खाने की चीजों को स्टोर करने, मैनेज करने और बर्बाद न होने देने के लिए बेहतरीन व्यवस्था कर रखी है।