अपडेटेड 23 July 2025 at 17:24 IST

Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या पर इन 3 जगहों पर जलाएं दीपक, घर में आएगी खुशहाली, चमकेगी किस्मत

Hariyali Amavasya 2025: साल 2025 की हरियाली अमावस्या 24 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन प्रकृति, पितरों और देवी-देवताओं की कृपा पाने का खास अवसर रहता है। इसके साथ ही इस दिन कुछ जगहों पर दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया जाता है। आइए जानते हैं कि हरियाली अमावस्या पर किन तीन स्थानों पर दीप जलाना शुभ माना जाता है।

Follow : Google News Icon  
Hariyali Amavasya 2025
हरियाली अमावस्या 2025 | Image: Pixabay

Hariyali Amavasya 2025:  श्रावण के महीने में अमावस्या को हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। साल 2025 की हरियाली अमावस्या 24 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन प्रकृति, पितरों और देवी-देवताओं की कृपा पाने का खास अवसर रहता है। इसके साथ ही इस दिन कुछ जगहों पर दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया जाता है। मान्यता है कि घर के कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने से न सिर्फ पितृ दोष शांत होता है बल्कि सुख-समृद्धि और सौभाग्य का भी आगमन होता है। आइए जानते हैं कि हरियाली अमावस्या पर किन तीन स्थानों पर दीप जलाना शुभ माना जाता है।

क्यों खास होती है हरियाली अमावस्या?

हरियाली अमावस्या श्रावण मास की अमावस्या तिथि कहा जाता है। इस दिन पितरों और देवा-देवताओं की खास कृपा बरसती है।  इस दिन वृक्षारोपण, पवित्र स्नान, पितृ तर्पण और दीपदान का विशेष महत्व होता है। हरियाली अमावस्या की रात को घर के कुछ विशेष जगहों पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता गया है। शास्त्रों के अनुसार इससे न केवल पितृ दोष शांत होता है बल्कि घर में पॉजिटिव एनर्जी भी आती है। दीपक की रोशनी दरिद्रता, क्लेश और दुर्भाग्य को भी दूर करती है।

कहां-कहां जलाएं दीपक? 

1. घर के मेन गेट पर दीपक जलाएं- हरियाली अमावस्या की रात को घर में मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर की रक्षा होती है और नेगेटिव एनर्जी भी आने से रुक जाती है। सरसों के तेल में दीपक उत्तर दिशा की ओर रखें और उसमें एक लौंग जरूर डालें।

10,000+ Free Oil Lamp & Lamp Images - Pixabay

2. तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं- तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। हरियाली अमावस्या की रात को तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाने से  भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की भी समृद्धी होती है। 

Advertisement

50+ Woman Holy Basil Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock  | Woman massage oil, Woman ginger
 
3. घर के मंदिर या पितृ की जगहों पर दीपक जलाएं- हरियाली अमावस्या की रात को घर के मंदिर में भी दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही अगर घर में पितरों की फोटो के सामने स्थान बनाया गया है तो वहां पर भी घी का दीप जला सकते हैं। इससे पितृ तृप्त होते हैं और पितृ दोष दूर होता है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। 

Buddhism Light Oil - Free photo on Pixabay

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'व्रत का मतलब जानबूझ कर कष्ट सहना, ये नहीं है कि साबूदाना की खीर...'
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 23 July 2025 at 17:24 IST