Hanuman Chalisa Vidhi: हनुमान चालीसा का पाठ इस विधि से करें, जानें सही नियम
Hanuman Chalisa Vidhi: मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इस दिन जो व्यक्ति हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं, वह विधि-विधान का पालन जरूर करें। आइए इस लेख में विस्तार हनुमान चालीसा का पाठ करने की विधि के बारे में जानेंगे।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Hanuman Chalisa Vidhi: हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा का पाठ सबसे सरल और प्रभावशाली उपायों में से एक माना गया है। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित यह 40 चौपाइयां न केवल शक्ति प्रदान करती हैं, बल्कि व्यक्ति के जीवन से भय, रोग और दोषों का नाश भी करती हैं।
अक्सर लोग हनुमान चालीसा का पाठ तो करते हैं, लेकिन उन्हें परिणाम नहीं मिलते हैं। इसलिए विधिवत रूप से चालीसा का पाठ करना आवश्यक है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
हनुमान चालीसा पाठ की सही विधि क्या है?
- पाठ करने से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। यदि आप मंदिर में पाठ कर रहे हैं, तो लाल या पीले वस्त्र पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है।
- पाठ हमेशा एकांत और शांत स्थान पर करें। अपने घर के पूजा घर में हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र के सामने बैठें।
- कभी भी जमीन पर सीधे बैठकर पाठ न करें। ऊन या कुशा के आसन का प्रयोग करें।
- पाठ शुरू करने से पहले गाय के घी का दीपक या तिल के तेल का दीपक जलाएं।
- हाथ में जल लेकर अपना संकल्प दोहराएं और सबसे पहले भगवान श्री राम का ध्यान करें। हनुमान जी की भक्ति का मार्ग श्री राम से होकर ही गुजरता है।
ये भी पढ़ें - Lemon Posset Recipe: बिना ओवन के सिर्फ 10 मिनट में तैयार होगी यह शाही मलाईदार मिठाई, जानें आसान रेसिपी और तरीका
हनुमान चालीसा का पाठ करने के दौरान किन नियमों का करें पालन
- हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन एक समय पर करें। मंगलवार और शनिवार के दिन इसका महत्व और बढ़ जाता है।
- चौपाइयों का उच्चारण स्पष्ट और शुद्ध होना चाहिए। जल्दबाजी में पाठ करने से बचें।
- हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं, इसलिए उनके पाठ के दौरान मन और कर्म से शुद्धता बनाए रखें।
- जिस दिन आप पाठ करें, उस दिन मांस, मदिरा या तामसिक भोजन प्याज-लहसुन का भी सेवन न करें।
- आप विशेष संकटों के निवारण के लिए 7, 11, 21 या 100 बार करने का विधान है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।