Lemon Posset Recipe: बिना ओवन के सिर्फ 10 मिनट में तैयार होगी यह शाही मलाईदार मिठाई, जानें आसान रेसिपी और तरीका
Lemon Posset Recipe: अगर आप मीठे के शौकीन हैं लेकिन घंटों किचन में मेहनत नहीं करना चाहते, तो लेमन पोसेट आपके लिए एकदम परफेक्ट मिठाई है। यह एक क्लासिक ब्रिटिश डेजर्ट है, जो अपनी शाही बनावट और मलाईदार स्वाद के लिए जानी जाती है। सबसे अच्छी बात? इसे बनाने के लिए आपको न तो ओवन की जरूरत है, न ही जिलेटिन या कॉर्नफ्लोर की। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Lemon Posset Recipe: अक्सर जब हम किसी 'शाही' या 'क्लासिक' मिठाई के बारे में सोचते हैं, तो हमारे मन में घंटों की मेहनत, ओवन का इस्तेमाल या बहुत सारी सामग्री का ख्याल आता है। आप दुनिया की सबसे बेहतरीन और मलाईदार मिठाइयों में से एक लेमन पॉसेट सिर्फ 3 सामग्री और 10 मिनट में बना सकते हैं?
आपको बता दें, लेमन पॉसेट एक क्लासिक ब्रिटिश डेजर्ट है जो स्वाद में जितनी लाजवाब है, बनाने में उतनी ही आसान। इसमें न तो अंडे की जरूरत है, न ही ओवन या जिलेटिन की। आइए इस लेख में विस्तार से लेमन पॉसेट बनाने की रेसिपी के बारे में जानते हैं।
Lemon Posset क्या है?
यह एक गाढ़ा, मलाईदार और नींबू के स्वाद वाला डेजर्ट है। इसकी खासियत यह है कि इसमें नींबू का रस क्रीम के साथ मिलकर डिश तैयार की जाती है। जिससे यह बिना किसी एक्स्ट्रा मेहनत के अपने आप सेट हो जाता है। इसका टेक्सचर मखमली और स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है।
Lemon Posset बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- फुल फैट क्रीम
- चीनी
- नींबू का रस
- नींबू का छिलका
ये भी पढ़ें- Amlaki Ekadashi 2026 Kab Hai: 26 या 27 फरवरी कब है आमलकी एकादशी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Advertisement
Lemon Posset किस तरह बनाएं?
- पैन में क्रीम और चीनी डालें। इसे मध्यम आंच पर रखें और धीरे-धीरे चलाते रहें जब तक कि चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
- जब चीनी घुल जाए, तो आंच को थोड़ा तेज करें और क्रीम में एक उबाल आने दें। जैसे ही उबाल आए, आंच धीमी कर दें और इसे 3-4 मिनट तक पकने दें। ध्यान रहे, इसे ज्यादा नहीं जलाना है, बस थोड़ा गाढ़ा होने देना है।
- अब गैस बंद कर दें। इसमें नींबू का रस और नींबू का छिलका डालें। जैसे ही आप रस मिलाएंगे, आप देखेंगे कि क्रीम तुरंत गाढ़ी होने लगी है। इसे अच्छी तरह व्हिस्क करें।
- मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अब इसे एक छलनी से छान लें ताकि नींबू के रेशे निकल जाएं और आपको एक स्मूद टेक्सचर मिले। अब इस मिश्रण को छोटे कांच के गिलासों या सर्विंग बाउल में डालें।
- इसे ढककर कम से कम 3 से 4 घंटे या फिर पूरी रात के लिए फ्रिज में रख दें।
- नींबू का छिलका कद्दूकस करते समय ध्यान रखें कि सफेद हिस्सा न आए, वरना मिठाई कड़वी हो सकती है।
- हमेशा ताजे नींबू के रस का ही इस्तेमाल करें, बोतलबंद रस से वो स्वाद नहीं आएगा।
- परोसते समय ऊपर से ताजी पुदीने की पत्तियां या बारीक कटे हुए पिस्ता डालें।