अपडेटेड 5 January 2026 at 14:45 IST

Hans Malavya Rajyog 2026: बनने जा रहा है साल का पहला हंस-मालव्य राजयोग, इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता; मान-सम्मान की होगी प्राप्ति

Hans Malavya Rajyog 2026:हंस-मालव्य राजयोग बेहद शक्तिशाली योग माना जा रहा है। यह योग अप्रैल में बनने जा रहा है और इससे कुछ राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Hans Malavya Rajyog 2026
Hans Malavya Rajyog 2026 | Image: AI

Hans Malavya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में हंस और मालव्य दो तरह का राजयोग बनने जा रहा है। हंस राजयोग तब बनता है, तब गुरु अपनी  उच्च राशि कर्क में प्रवेश करता है, तभी ये योग बनता है। वहीं मालव्य राजयोग तब बनता है, जब शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में गोचर शुरू करता है। ये दोनों ही योग साल के मध्य में बनने जा रहे हैं जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। 

आपको बता दें, अपनी उच्च राशि मीन में 2 मार्च को प्रवेश करेंगे तो वहीं गुरु 2 जून को अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। अब ऐसे में इससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि राशि वालों को होगा लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में लंबी छलांग लगाने वाला होगा। मालव्य योग के प्रभाव से आपके अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि वालों को होगा व्यापार में लाभ 

मिथुन राशि वालों के लिए हंस राजयोग ज्ञान और व्यापार में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आप शिक्षा क्षेत्र या किसी कंसल्टेंसी के काम से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए स्वर्ण काल जैसा रहेगा। निवेश से बड़ा मुनाफा होने की संभावना है।घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Feng Shui tips: घर में बस रख लें ये 5 चीजें, आपको कभी नहीं झेलनी पड़ेगी आर्थिक परेशानी; आएंगी खुशियां

धनु राशि को मिलेगा मान-सम्मान 

धनु राशि के स्वामी स्वयं गुरु हैं, इसलिए हंस राजयोग का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव इसी राशि पर देखने को मिल सकता है। आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 5 January 2026 at 14:45 IST