अपडेटेड 5 January 2026 at 13:08 IST

Feng Shui tips: घर में बस रख लें ये 5 चीजें, आपको कभी नहीं झेलनी पड़ेगी आर्थिक परेशानी; आएंगी खुशियां

Feng Shui tips: कई बार ऐसा होता है कि खूब मेहनत कर पैसे कमाते हैं, लेकिन पैसों की तंगी फिर भी बनी ही रहती है। पैसे आते हैं, लेकिन टिकते नहीं है। कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से लाभ हो सकता है। इसलिए इस लेख को जरूर पढ़ें।

Feng Shui tips
Feng Shui tips | Image: Freepik

Feng Shui tips: आज के भागदौड़ भरे जीवन में हर व्यक्ति सुख-शांति और आर्थिक समृद्धि की कामना करता है। कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद घर में बरकत नहीं होती और पैसा पानी की तरह बह जाता है। फेंगशुई (Feng Shui) में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में रखने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि धन के आगमन के रास्ते भी खुलते हैं। 

अगर आप भी आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे। जिसे घर में रखने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

घर में रखें लाफिंग बुद्धा 

फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को सुख और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से मानसिक तनाव कम होता है और खुशियां आती हैं। आर्थिक लाभ के लिए पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा को घर के मुख्य द्वार के सामने या लिविंग रूम में इस तरह रखें कि उनका चेहरा अंदर की ओर हो। ध्यान रखें कि इन्हें कभी भी जमीन, रसोई या बाथरूम के पास न रखें। इस बात का जरूर ध्यान रखें।

घर में रखें तीन पैरों वाला मेंढक 

तीन पैर वाले मेंढक को मनी फ्रॉग कहा जाता है। इसे घर में रखने से सुख-शांति और समृद्धि आती है।  यह एक ऐसा मेंढक होता है जिसके तीन पैर होते हैं और उसके मुंह में एक सिक्का दबा होता है। इसे घर के मुख्य दरवाजे के पास इस तरह रखें जैसे वह बाहर से धन लेकर घर के अंदर आ रहा हो। इसे कभी भी सीधे बेडरूम या किचन में नहीं रखना चाहिए।

Advertisement

घर में रखें फेंगशुई कछुआ 

फेंगशुई के अनुसार, कछुआ लंबी उम्र और स्थिरता का प्रतीक है। फेंगशुई के अनुसार, धातु का कछुआ घर में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और परिवार के सदस्यों की सेहत में सुधार होता है। यदि आप इसे उत्तर दिशा में रखते हैं, तो यह करियर में तरक्की और धन लाभ के नए अवसर पैदा करता है। इसे पानी से भरे एक कटोरे में रखना सबसे शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें - Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंची वर्ल्ड कप चैंपियन दीप्ति शर्मा, मिली जीवन की ये अनमोल सीख

Advertisement

घर में रखें मनी प्लांट 

घर में मनी प्लांट को रखना बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। यह सकारात्मकता का कारक माना जाता है। इसे घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। वहीं, मनी प्लांट को घर के अंदर लगाने से धन का प्रवाह बढ़ता है और घर में शांति बनी रहती है।

घर में रखें पानी से भरा कलश 

फेंगशुई के अनुसार, घर में जल से भरा कलश रखने से घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है और जल को धन का कारक माना जाता है। इसलिए इसे घर में रखने व्यक्ति के जीवन में बरकत ही बरकत होती है। 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 5 January 2026 at 13:08 IST