अपडेटेड 4 December 2025 at 14:21 IST
Hans And Malavya Rajyog 2026: 500 साल बाद आए इस राजयोग से मिलेगी बड़ी सफलता और होगी पैसों की तंगी दूर, जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत
Astrology Tips In Hindi: 2026 में बन रहा है दुर्लभ हंस और मालव्य राजयोग, जो कुछ राशियों के लिए वरदान साबित हो सकता है। ये राजयोग दिलाएंगे आर्थिक मजबूती, करियर में सफलता और सम्मान। जानें किस्मत किन-किन राशियों की खुलेगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Hans And Malavya Rajyog 2026 Lucky Zodiac Signs In Hindi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार साल 2026 कई शुभ योगों का साल माना जा रहा है। इस वर्ष दो बेहद शक्तिशाली राजयोग बनते हुए नजर आ रहे हैं, जिनका नाम हंस महापुरुष राजयोग और मालव्य महापुरुष राजयोग है।
गुरु ग्रह के कर्क राशि में प्रवेश से हंस महापुरुष राजयोग बनता है। वहीं शुक्र ग्रह के मीन राशि में प्रवेश से मालव्य राजयोग का निर्माण होता है।
इन दोनों राजयोगों के बनने से कुछ राशियों की किस्मत खुल सकती है धन, मान-सम्मान, अवसर, विदेश यात्रा और मानसिक शांति सब कुछ मिलने की संभावना रहती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी राशियां होंगी सबसे ज्यादा लकी।
मकर राशि (Capricorn)
साल 2026 मकर राशि वालों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। हंस राजयोग आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में बनेगा, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी। मालव्य राजयोग आपकी कुंडली के तीसरे भाव में रहेगा, जिससे साहस, आत्मविश्वास और प्रोफेशनल ग्रोथ बढ़ेगी। इस दौरान इनकम में खास बढ़ोतरी और निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। पर्सनल लाइफ में शादीशुदा लोगों के रिश्ते में मधुरता और जीवनसाथी की प्रगति हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना भी नजर आ रही है। अगर आप बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो नई शुरुआत पर सफलता मिल सकती है। साथ ही, आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि दिखाई दे सकती है। कुल मिलाकर यह समय मकर राशि वालों की तरक्की और समृद्धि लेकर आएगा।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए साल 2026 में बनने वाले हंस और मालव्य राजयोग काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हंस राजयोग आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में बनेगा, जिससे आपको घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े सुख मिलेंगे। इस दौरान आपको नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वालों को ऑफिस में सराहना मिलेगी और आपकी पहचान बढ़ेगी। पद और जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवन में खुशियों और आराम के अवसर मिलेंगे। साथ ही, पैतृक धन या संपत्ति से लाभ मिलने की भी संभावना है। कुल मिलाकर यह समय मेष राशि वालों के लिए प्रगति और सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए भी 2026 बेहद शुभ साल साबित हो सकता है। शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में रहेंगे, जिससे साझेदारी, रिश्ते और व्यापार में फायदा होगा। गुरु ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में रहेंगे, जो कमाई का भाव है। यह इनकम को बहुत तेजी से बढ़ा सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और नए व्यापारिक समझौते भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा पार्टनरशिप में सफलता मिलेगी और इनकम के नए साधन भी खुल सकते हैं। आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी भी हो सकती है। इस दौरान आपका प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ने की आशंका है। साथ ही, शेयर बाजार और लॉटरी में भी लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। कन्या राशि वालों के लिए यह समय धन, लाभ और नई संभावनाओं से भरा रहेगा।
Advertisement
2026 में बन रहे हंस और मालव्य महापुरुष राजयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ समय लेकर आएंगे। विशेष रूप से मकर और कन्या राशि वालों को इस दौरान तरक्की, धन की वृद्धि, विदेश यात्रा, खुशहाली और सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। राजयोगों का असर व्यक्ति की व्यक्तिगत कुंडली पर भी निर्भर करता है, इसलिए अगर आप इन योगों का सटीक प्रभाव जानना चाहते हैं तो किसी अनुभवी ज्योतिषी से सलाह लेना बेहतर रहेगा।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 4 December 2025 at 14:21 IST