अपडेटेड 4 December 2025 at 10:56 IST
Margshirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा आज, भूलकर भी न करें ये काम, वरना उलटे पांव लौट जाएंगी मां लक्ष्मी, घर में आएगी दरिद्रता
Margshirsha Purnima 2025 Kab Hai: मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्रत और पूजा के साथ कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के अवतार सत्यनारायण की पूजा की जाती है। इसके लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Margshirsha Purnima 2025 Ke Upay: मार्गशीर्ष पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर का बेहद पवित्र और शुभ दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। बता दें की इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी।
इस दिन जो भी व्यक्ति सच्चे मन से पूजा-पाठ और दान करता है, उसे कई गुना अधिक फल मिलता है। लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं, जिन्हें इस दिन नहीं करना चाहिए। अगर गलती से भी इन्हें कर दिया जाए, तो शुभ फल कम हो सकता है और घर में दरिद्रता आने की संभावना मानी गई है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरी जानकारी-
मार्गशीर्ष पूर्णिमा क्यों खास है?
यह मार्गशीर्ष माह की अंतिम पूर्णिमा है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए दान, पूजा और व्रत का फल सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना बढ़ जाता है।
माना जाता है कि मां लक्ष्मी इस दिन ऐसे घर में प्रवेश करती हैं जहाँ स्वच्छता, शांति और भक्ति हो। चंद्रमा की पूजा, भगवान विष्णु की आराधना और सत्यनारायण व्रत इस दिन विशेष फलदायी माने जाते हैं।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
इन गलतियों से मां लक्ष्मी दुखी हो सकती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
Advertisement
घर में गंदगी न रहने दें
पूर्णिमा के दिन हर कोना साफ होना चाहिए। धूल-मिट्टी, जाले, टूटा सामान ये सभी चीजें नकारात्मकता को बढ़ाते हैं।
Advertisement
कड़वी वाणी, गुस्सा और झगड़ा
शास्त्रों के अनुसार, आज के दिन कटु वचन और कलह सौभाग्य को रोकते हैं। शांति और मधुरता बनाए रखें।
भोजन का अपमान न करें
आज के दिन भोजन बर्बाद करना बड़ा दोष माना गया है। थोड़ा लें, लेकिन इसे बचाना बिलकुल भी सही नहीं है।
तिल, तेल या दान का न करें अपमान
इस दिन दान-धर्म करना बेहद शुभ है। दूसरों के दान का उपहास नहीं करना चाहिए।
पूजा में गंदे हाथ या गंदे कपड़े न पहनें
पूजा करते समय शरीर और मन दोनों शुद्ध होने चाहिए। गंदे हाथों से या गंदे कपड़े पहनकर पूजा में ना बैठें।
अशांति फैलाने वाले काम न करें
आज के दिन बहुत तेज आवाज, गंदे विचार, नकारात्मक बातें न करें। ये शुभता को कम करती हैं।
जरूरतमंद को खाली हाथ न लौटाएं
आज यदि कोई मदद मांगता है, तो दिल से उनकी मदद करें। माना जाता है कि इससे घर में बरकत बढ़ती है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा क्या करना चाहिए?
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। संभव हो तो गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
- घर में दीया जलाएं और विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें
- पीले फूल, तुलसी, खीर का भोग शुभ माना जाता है।
- चंद्रमा को अर्घ्य दें और चावल, दूध और पानी का अर्घ्य देकर धन-समृद्धि की प्रार्थना करें।
- आज के दिन दान करें। खासकर कम्बल, अन्न, तिल, वस्त्र और जरूरतमंदों को भोजन दें।
- आज के दिन सत्यनारायण की पूजा करें। आज इस कथा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा एक ऐसा दिन है जो आपकी किस्मत और घर की ऊर्जा दोनों को बदल सकता है। अगर आप इस दिन शुभ कार्य करते हैं और गलतियों से बचते हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा लंबे समय तक बनी रहती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 4 December 2025 at 10:56 IST