अपडेटेड 14 November 2024 at 09:58 IST
Guruwar Upay: गुरुवार पूजा में राशि अनुसार करें मंत्रों का जाप, मिलेगा विष्णुजी का आशीर्वाद
Rashi Anusaar Vishnuji ke Mantra: अगर आप विष्णु जी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको राशिअनुसार इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Guruwar Upay: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा और व्रत किए जाने की परंपरा है। कहते हैं कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही भगवान विष्णु व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं।
वहीं, अगर आप किसी तरह की परेशानी या आर्थिक संकट से बचना चाहते हैं तो आपको गुरुवार के दिन विष्णुजी की पूजा के साथ-साथ अपनी राशि अनुसार कुछ विशेष मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। इन मंत्रों के जाप से आपका जीवन खुशहाली से भर जाएगा। तो चलिए जानते हैं राशि अनुसार आपको गुरुवार के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
राशि अनुसार विष्णु जी के मंत्रों का जाप (Vishnuji ke mantras)
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों को 'ऊँ श्री प्रभवे नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र भगवान विष्णु के प्रभु रूप को समर्पित है। इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख और सफलता मिलती है।
Advertisement
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए 'ऊँ श्री वामनाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र भगवान विष्णु के वामन अवतार को समर्पित है। इसके जाप से जीवन में धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Advertisement
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए 'ऊँ श्री हंसाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र भगवान विष्णु के हंस रूप को समर्पित है। इसके जाप से व्यक्ति की बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को 'ऊँ श्री प्रकटाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र भगवान विष्णु के प्रकट रूप को समर्पित है। इसके जाप से व्यक्ति के जीवन में खुशियाँ और समस्याओं का समाधान होता है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए 'ऊँ श्री सुलोचनाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र भगवान विष्णु के सुलोचन रूप को समर्पित है। इसके जाप से व्यक्ति को सफलता और मार्गदर्शन मिलता है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को 'ऊँ श्री श्रीपतये नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र भगवान विष्णु के श्रीपति रूप को समर्पित है। इसके जाप से जीवन में समृद्धि और सुख मिलता है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए 'ऊँ श्री सुरेशाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र भगवान विष्णु के सुरेश्वर रूप को समर्पित है। इसके जाप से जीवन में संतुलन और शांति मिलती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 'ऊँ श्री योगिनेय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र भगवान विष्णु के योगी रूप को समर्पित है। इसके जाप से मानसिक शांति और संतुलन मिलता है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को 'ऊँ श्री दयानिधि नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र भगवान विष्णु के दयानिधि रूप को समर्पित है। इसके जाप से व्यक्ति को शांति और खुशी मिलती है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को 'ऊँ श्री हयग्रीवाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र भगवान विष्णु के हयग्रीव रूप को समर्पित है। इसके जाप से ज्ञान में वृद्धि और शिक्षा में सफलता मिलती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को 'ऊँ श्री गोविन्दाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र भगवान विष्णु के गोविंद रूप को समर्पित है। इसके जाप से प्रेम, सुख और समृद्धि मिलती है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को 'ऊँ श्री चतुर्मूर्तये नम:' मंत्र का पांच माला जाप करना चाहिए। यह मंत्र भगवान विष्णु के चतुर्मूर्ति रूप को समर्पित है। इसके जाप से जीवन में हर प्रकार की समस्याएँ दूर होती हैं और शांति मिलती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 November 2024 at 09:58 IST