अपडेटेड 14 November 2024 at 09:07 IST
Children’s Day 2024: 14 नवंबर को क्यों मनाया जाता है बाल दिवस? जानिए इसका महत्व और इस साल की थीम
Children’s Day 2024: आज देशभर में बाल दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इसे बनाने की वजह और महत्व के बारे में।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Children’s Day 2024: हर साल 14 नवंबर के दिन बाल दिवस (Children's Day) मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से बच्चों के अधिकारों, उनके कल्याण और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों के प्रति समाज की जिम्मेदारी और उनके विकास की दिशा में काम करने के महत्व को लेकर जागरुकता फैलाना है।
14 नवंबर को क्यों मनाया जाता है बाल दिवस? (Why is Children's Day celebrated on 14 November?)
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर यानी कि 14 नवंबर को बाल दिवस मनाने की प्रथा शुरू हुई थी। दरअसल, पंडित जवाहर लाल नेहरू को छोटे बच्चों के प्रति काफी स्नेह था वह बच्चों से बेहद प्यार करते थे। उनका मानना था कि बच्चों का भविष्य देश का भविष्य होता है। उनके अनुसार, अगर बच्चों को सही दिशा में मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो बच्चे न केवल अपने व्यक्तिगत विकास में सक्षम होंगे, बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नेहरूजी बच्चों को समाज का सबसे मूल्यवान हिस्सा मानते थे और हमेशा उनके अधिकारों के संरक्षण और उनकी शिक्षा और भलाई के लिए काम करते खे। यही कारण है कि 14 नवंबर को उनके योगदान को याद करते हुए पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाता है।
बाल दिवस का महत्व (Importance of Children’s Day)
बाल दिवस का महत्व महज एक सेलिब्रेशन ही नहीं है। बल्कि यह दिन हमें बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और उनके मानसिक व शारीरिक विकास के प्रति जागरूक करने का दिन भी है। यह बच्चों के अधिकारों के लिए एक पुनः जागरूकता का दिन है, ताकि समाज में बच्चों को उनके अधिकार और जरूरत प्रदान की जा सकें।
बाल दिवस 2024 की थीम (Children's Day 2024 Theme)
इस साल के लिए बाल दिवस की थीम "हर बच्चे के लिए, हर अधिकार" (For every child, every right) है। इस थीम के तहत बच्चों को सुरक्षित और समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। यह थीम इस बात पर जोर डालती है कि शिक्षा का अधिकार हर बच्चे का है और समाज को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। समाज में बच्चों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का विकास कर सकें। यह बच्चों के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास के लिए जरूरी है कि उन्हें एक सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण मिले, जहाँ वे अपनी शिक्षा और जीवन के अन्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकें। इसलिए आपको भी आज बाल दिवस जरूर सेलिब्रेट करना चाहिए।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 14 November 2024 at 09:07 IST