Guruwar Upay: गुरुवार को करें तुलसी के चमत्कारी उपाय, खूब बरसेगा धन!

Guruwar Ke Upay: अगर आप आर्थिक तंगी या किसी अन्य परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको गुरुवार के दिन तुलसी के उपाय जरूर करने चाहिए।

Vishnu tulsi
गुरुवार के लिए तुलसी के उपाय | Image: Shutterstock

Guruwar Ke Upay: हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है जिसके अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु पूजा करने का विधान है। कहते हैं इस दिन विष्णुजी की पूजा करने से भक्तों की सभी दुख-परेशानी का नाश होता है।

गुरुवार को जितना महत्व विष्णु जी की पूजा और व्रत करने का है उतना ही महत्व तुलसी के पौधे के उपाय करने का भी है। दरअसल, शास्त्रों में तुलसी के पौधे को धन की देवी मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। लिहाजा तुलसी के उपाय करने से आपको विष्णु जी के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलेगा। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि आप गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे के क्या-क्या उपाय कर सकते हैं।

गुरुवार को करें तुलसी के ये उपाय (Remedies of Tulsi For Thursday)

  • गुरुवार ही नहीं बल्कि रोजाना तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करने के बाद 3 बार इसकी परिक्रमा जरूर करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
  • आप गुरुवार के दिन तुलसी के सूखे पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर इसे अपने पर्स या तिजोरी आदि में रख लें। इससे धन वृद्धि होती है।
  • हर गुरुवार को तुलसी के पौधे की पूजा करें। इसे जल चढ़ाएं, फूल चढ़ाएं और इसे प्रणाम करें। इससे मानसिक शांति और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे पर पानी और कच्चा दूध मिलाकर अर्पित करना चाहिए। इससे धन लाभ होता है।
  • गुरुवार को तुलसी के 11 पत्ते लेकर विष्णु भगवान के चरणों में अर्पित करें। यह उपाय धन और समृद्धि के लिए लाभकारी है।
  • अगर आप नियमित रूप से हर गुरुवार को पानी में तुलसी की 11 पत्तियां और चुटकीभर हल्दी मिलाकर स्नान करते हैं तो इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • गुरुवार के दिन आपको तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे आपको भगवान विष्णु जी के साथ-साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलेगा।  

ये भी पढ़ें: Today Weather: दिल्ली में आसमान से बरस रही आफत, कब मिलेगी राहत? जानिए कहां-कहां होगी बारिश

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड