अपडेटेड 20 July 2024 at 23:16 IST

Guru Purnima Upay: नौकरी में तरक्की और भाग्य का चाहिए साथ? गुरु पूर्णिमा पर राशिनुसार करें दान

गुरु पूर्णिमा बहुत ही खास और महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को किस चीज का दान करना चाहिए।

Guru Purnima
गुरु पूर्णिमा के उपाय | Image: Freepik

Guru Purnima Upay: हिंदू धर्म में गुरु को भगवान के समान माना गया है। भगवान के बाद एक गुरु ही होते है, जो अपने ज्ञान से दुनिया के अंधकार को दूर करने का काम करते हैं। ऐसे में सभी गुरुओं को एक दिन समर्पित किया गया है, जिसे गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन अपने बड़ों का सम्मान और गुरुओं की पूजा के साथ-साथ दान-पुण्य का भी विशेष महत्व माना जाता है। वहीं अगर आप राशिनुसार चीजों का दान करते हैं, तो आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला गुरु पूर्णिमा का पर्व इस बार 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को पड़ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन गुरुओं का आशीर्वाद पाने के लिए न सिर्फ उनकी पूजा बल्कि राशिनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।

आषाढ़ माह की पूर्णिमा पर ही क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व?

धार्मिक मान्यता है के मुताबिक आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के दिन ही वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास (Maharishi Ved Vyas) का जन्म हुआ था। इसलिए वेद व्यास की जयंती पर ही गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima Kyo Manai Jati Hai) मनाई जाती है। इसलिए हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है। उन्होंने महाभारत, श्रीमद् भागवद् गीता और 18 पुराणों की रचना की थी। यही वजह है कि उनके जन्म दिवस को पूरे देश में एक पर्व की तरह मनाया जाता है। ऐसे में अगर इस दिन गुरुओं का विशेष आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो अपनी राशि के मुताबिक कुछ चीजों का दान जरूर करें।

गुरु पूर्णिमा पर राशिनुसार इन चीजों का करें दान

मेष राशि
इस खास पर्व पर मेष राशि के जातकों को अपने गुरु को लाल रंग के कपड़े और मिठाई का दान दें।

Advertisement

वृष राशि
गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर वृष राशि वाले लोगों को अपने गुरु को माखन, मिश्री, शक्कर, सफेद रंग के कपड़े और मिठाई का दान जरूर करें।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को इस दिन अपने गुरु को हरे रंग के कपड़े और मूंग का दान करें। इसके साथ ही गौ माता को हरी खास खिलाएं।

Advertisement

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने गुरुओं को सफेद रंग की चीजों का दान करें। इसके साथ ही गरीब और जरुरतमंदों को अनाज का दान जरूर करें।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को पीतांबर और बूंदी के लड्डू का दान करना चाहिए। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

कन्या राशि
गुरु पूर्णिमा पर इस राशि के लोगों को अपने गुरु को भोदन कराकर उन्हें सामर्थ्यानुसार दान-दक्षिणा दें।

तुला राशि
गुरु पूर्णिमा के दिन तुला राशि वालों को अपने गुरु को सफेद रंग के अंग वस्त्र और चावल का दान करें।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को अपने गुरु को लाल रंग के फूलों की माला पहनाकर उनका सम्मान करें और अपनी इच्छानुसार उन्हें दान दें।

धनु राशि
धनु राशि के जातक को इस मौके पर अपने गुरु को लाल मिठाई और गेरुआ रंग के कपड़े दान करें।

मकर राशि
मकर राशि वाले अपने गुरु को इस दिन काले रंग के कंबल और काली उड़द का दान करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु को काले रंग के कपड़े और काले तिल का दान दें।

मीन राशि
इस खास दिन इस राशि के लोग अपने गुरु को हल्दी, बेसन, पीले रंग के कपड़े, दाल जैसी पीली चीजों का दान दें। 

यह भी पढ़ें… आषाढ़ माह की पूर्णिमा को ही क्यों मनाई जाती है Guru Purnima, जानें इसके पीछे की वजह और महत्व

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 20 July 2024 at 23:16 IST