अपडेटेड 18 July 2024 at 20:28 IST
Guru Purnima 2024: कौन थे महाभारत के रचयिता? जिनके जन्मदिवस पर मनाते हैं गुरु पूर्णिमा
What is the importance of Purnima? क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? इस साल किस तिथि को मनाया जा रहा है ये पर्व? जानें इन सवालों के जवाब...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

What is the importance of Guru Purnima in my life? गुरु न केवल हमें ज्ञान देता है बल्कि जीवन जीने का सही मार्गदर्शन भी करता है। बता दें कि हर साल गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य अपने गुरुओं को धन्यवाद करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। गुरु पूर्णिमा को पूर्णिमा के अलावा व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। ऐसे में लोगों को यह पता होना जरूरी है कि गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है और इसके पीछे छिपा इतिहास क्या है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है और इसके पीछे का क्या इतिहास है। पढ़ते हैं आगे…
क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? (Guru Purnima 2024 in Hindi)
आप सभी ने वेदव्यास जी का नाम तो सुना ही होगा। ये न केवल हिंदू धर्म के आदि गुरु हैं बल्कि महाभारत के अलावा वेदों और पूराणों सहित धार्मिक ग्रंथो के रचनाकार भी हैं। ऐसे में बता दें कि वेदव्यास जी के जन्मदिवस पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। वहीं ऋषि शांडिल्य को श्री कृष्ण ने गुरु पूर्णिमा के दिन ही ज्ञान दिया था। मान्यता है कि भगवान बुद्ध ने भी अपने पांच शिष्यों को उपदेश गुरु पूर्णिमा के दिन ही दिया था इसलिए इसकी महत्व और बढ़ जाती है।
इस साल कब मनाई जा रही है गुरु पूर्णिमा?
आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इस साल यह पर्व 21 जुलाई को सेलिब्रेट किया जाएगा। गुरु पूर्णिमा की शुरुआत 20 जुलाई की शाम 5:59 पर होगी और वही इसका समापन 21 जुलाई को दोपहर 3:46 पर होगा।
कुछ जरूरी बातें
बता दें कि गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने गुरुओं को न केवल इस दिन की बधाई देते हैं बल्कि उनके लिए कुछ महत्वपूर्ण तौहफे भी तैयार करते हैं, जिससे उनका धन्यवाद किया जा सके। वहीं इस दिन लोग कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपने प्यार को व्यक्त करते हैं। वहीं दान पुण्य करके आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Sawan 2024: शिवजी ने क्यों किया मां तुलसी के पति का वध? पढ़ें कथा
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 18 July 2024 at 20:28 IST