अपडेटेड 27 March 2025 at 08:16 IST
Pradosh Vrat 2025: गुरु प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Pradosh Vrat 2025: आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के मौके पर आप किस समय शिवजी की आराधना कर सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Guru Pradosh Vrat 2025 Puja Muhurat: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बेहद खास महत्व है। हर महीने दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं, जिनमें एक प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज यानी गुरुवार को है। इसलिए आज, 27 मार्च के दिन प्रदोष व्रत किया जा रहा है। गुरुवार होने के चलते इसे गुरु प्रदोष व्रत भी कहा जा सकता है। यह चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत है। आइए जानते हैं कि इस दिन आप किस शुभ मुहूर्त में भागवन शिव और माता पार्वती की पूजा कर सकते हैं।
प्रदोष व्रत 2025 शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2025 Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, 27 मार्च को गुरु प्रदोष व्रत किया जा रहा है। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है ऐसे में इस दिन पर भगवान शिव की पूजा का मुहूर्त शाम 06 बजकर 50 मिनट से रात 09 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। आप इस अवधि के दौरान कभी भी शिव जी की पूजा कर सकते हैं।
प्रदोष व्रत में करें इन मंत्रों का जाप (Pradosh Vrat Mantra)
- ॐ नमः शिवाय।
- ॐ पार्वतीपतये नमः।
- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat 2025 Puja Vidhi)
- शाम के समय पूजा के शुभ मुहूर्त से पहले स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें।
- फिर भगवान शिव और माता पार्वती समेत उनके पूरे परिवार और अन्य देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें।
- इसके बाद संध्या के समय घर के मंदिर में गोधूलि बेला में दीपक जलाएं।
- अब शिव मंदिर या घर में भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव परिवार की पूजा-अर्चना करें।
- इस दौरान शिवजी को चंदन, बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, गंगाजल इत्यादि अर्पित करें।
- भगवान को साबूदाने की खीर का भोग लगाएं। पूजा करने के बाद प्रदोष व्रत की कथा सुनें।
- इसके बाद घी के दीपक से भगवान शिव की आरती करें। आखिर में 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
- इसके बाद भगवान से क्षमा आदि मांगकर जो भी विनती आपको करनी है वह करें।
ये भी पढ़ें: Today Weather: दिल्ली में गर्मी और तेज हवाओं का कहर, UP-बिहार में भी बदला मौसम, जानिए किन राज्यों में होगी बारिश
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 27 March 2025 at 08:16 IST