Today Weather: दिल्ली में गर्मी और तेज हवाओं का कहर, UP-बिहार में भी बदला मौसम, जानिए किन राज्यों में होगी बारिश
Today Weather Update 27th March 2025: भारत में मौसम ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिसके कारण यहां गर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है।

Today's Weather Update: कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जिसके कारण कई राज्यों के लोग मार्च के महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ सकती है। इस दौरान उत्तर भारत में गर्मी का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में क्षोभ मंडल के निचले हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से एक्साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसका सीधा असर भारत के मौसम पर भी पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। यहां रोजाना तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी और बढ़ रही है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को आसमान से आग बरसती हुई महसूस हो सकती है। वहीं, दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में आज से तेज हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आज से 29 मार्च तक दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा और 28 मार्च तक पंजाब में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। ऐसे में घर से निकलते समय लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
IMD का अलर्ट
साइक्लोनिक एक्टिविटी के कारण, कई राज्यों में बारिश की संभावना भी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम राज्यों में बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ से लेकर गल्फ का मन्नार तक बारिश देखने को मिल सकती है, इसके साथ ही आतंरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और गोवा पर पड़ सकता है. मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज बारिश होने की संभावना है।
कैसा रहेगा इन राज्यों का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। इसके साथ ही दार्जिलिंग, सिक्किम के कुछ संभाग में बारिश की संभावना है। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर आदि में आज बारिश होने की संभावना है।