अपडेटेड 27 March 2025 at 07:13 IST

Aaj Ka Rashifal: इनको आज कर्ज लेना पड़ेगा भारी, इन पर टूट सकता है दुखों का पहाड़! पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27th March 2025: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
Zodiac Sign
आज का राशिफल | Image: Shutterstock

Aaj Ka Rashifal: आज यानी गुरुवार, 27 मार्च 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में पैसे लगाने से पहले अच्छे से सोच-समझ लें। नौकरी करने वाले लोगों को सराहना मिल सकती है। आज पार्टनर से थोड़ा मन-मुटाव हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

आज का दिन थोड़ी परेशानी वाला हो सकता है। लोगों से दूर रहना और किसी पर भरोसा न करना बेहतर रहेगा। अपनी बातें ज्यादा न शेयर करें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

आज का दिन ठीक रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में लाभ के मौके हैं, लेकिन निवेश से पहले किसी से सलाह जरूर लें। घर में खुशखबरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन कठिन हो सकता है। आप बड़ा निवेश कर सकते हैं, लेकिन इसमें नुकसान भी हो सकता है। नौकरी में अधिक काम करना पड़ेगा। किसी को कर्ज न दें और उधारी से बचें। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। अगर आप बीमार हैं, तो सेहत में सुधार होगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। निवेश से पहले बिजनेस पार्टनर की सलाह लें। घर में परिवार का पूरा साथ मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। बिजनेस में मुनाफा मिलने के योग हैं। परिवार में किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए शांत रहें। बाहर किसी से लड़ाई-झगड़े से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कर्ज देने या लेने से बचें, नहीं तो आर्थिक तंगी हो सकती है। करियर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।  सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है।नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। घूमने का प्लान बनाते समय बजट का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए ज्यादा न सोचें। बिजनेस में लाभ हो सकता है, लेकिन खर्चा भी बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn)

आज आप बड़ा निर्णय ले सकते हैं। बिजनेस में कुछ परेशानी हो सकती है और पार्टनर के साथ बहस हो सकती है, इसलिए संयम रखें। नौकरी में काम की सराहना मिल सकती है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। करियर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। पैसों के लेन-देन से बचें और ज्यादा खर्च न करें।

ये भी पढ़ें: Multani Mitti: गर्मियों में स्किन पर लगाएं मुल्तानी मिट्टी, चेहरा हर वक्त रहेगा खिला-खिला

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 27 March 2025 at 07:13 IST