अपडेटेड 25 February 2026 at 12:59 IST
Guru Margi 2026: गुरु जल्द होने वाले हैं मार्गी, इन 5 राशियों को होगा धन लाभ; लग जाएगा आपका जैकपॉट
Guru Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में 'देवगुरु' बृहस्पति का विशेष महत्व है। सुख, सौभाग्य और धन के कारक माने जाने वाले गुरु ग्रह साल 2026 में अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। अब ऐसे किन राशियों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Guru Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। जब भी कोई बड़ा ग्रह अपनी चाल बदलता है, तो उसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है। सुख, समृद्धि, ज्ञान और सौभाग्य के कारक देवगुरु बृहस्पति जल्द ही मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु का यह गोचर कुछ विशेष राशियों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं होने वाला है।
आपको बता दें, वैदिक पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 11 मार्च 2026 को सुबह लगभग 08:58 बजे मिथुन राशि में अपनी वक्री चाल को समाप्त कर मार्गी होंगे। जब गुरु मार्गी होते हैं, तो उनकी शुभता में वृद्धि होती है और जातकों के रुके हुए कार्य तेजी से बनने लगते हैं।
आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने से किन राशियों को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और भाग्योदय हो सकता है।
गुरु मार्गी से मेष राशि वालों को होगा लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना वरदान साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे सटीक है।
गुरु मार्गी से वृषभ राशि वालों को होगा लाभ
अगर आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे सटीक है। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। बैंक बैलेंस में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
Advertisement
गुरु मार्गी से सिंह राशि वालों को होगा लाभ
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना 'गोल्डन टाइम' की शुरुआत है। गुरु आपकी राशि के लाभ स्थान में गोचर करेंगे। जो प्रोजेक्ट्स महीनों से अटके थे, वे अब पूरे होंगे। नई नौकरी के शानदार अवसर मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी बड़ी डील या लॉटरी जैसे धन लाभ के प्रबल योग हैं।
गुरु मार्गी से कन्या राशि वालों को होगा लाभ
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना करियर में नई उम्मीदें लेकर आएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी और विदेशी संपर्कों से लाभ होगा। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Paani Wala Chana Chat Recipe: चाट खाने के हैं शौकीन तो एक बार ट्राई करें पानी वाला चना चाट, नोट करें रेसिपी
गुरु मार्गी से मीन राशि वालों को होगा लाभ
मीन राशि वालों के लिए गुरु मार्गी विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और मेहनत का फल दोगुना होकर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। पत्ति या वाहन खरीदने का सपना इस दौरान सच हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 25 February 2026 at 12:59 IST