Guru Chandra Yuti 2026 : साल 2026 में बनने जा रहा है राजयोग, 12 साल बाद इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; मिलेगा ऐशो-आराम, शोहरत और पैसा
Guru Chandra Yuti 2026 : साल 2026 की शुरुआत में गुरु और चंद्र की युति बन रही है। जिससे गजकेसरी राजयोग बन रहा है। ये कुछ राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली माना जा रहा है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Guru Chandra Yuti 2026 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2026 बेहद खास माना जा रहा है। नए साल के आरंभ होते ही ग्रहों की चाल में भी शुभ परिवर्तन होने जा रहा है। यह परिवर्तन किसी राजयोग से कम नहीं माना जा रहा है। देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति होने जा रही है, जिससे गजकेसरी योग बनने जा रहा है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से गजकेसरी राजयोग बेहद शुभ, मंगलकारी और धन लाभ लेकर आने वाला है। जब भी गुरु और चंद्रमा की ऐसी विशेष स्थिति बनती है तो इससे कछ राशियों को शुभता की प्राप्ति होती है। आपको बता दें, 12 साल बाद महासंयोग बनने जा रहा है, जिससे कुछ राशियों को नाम, पैसा, शोहरत मिल सकती है।
आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों के लिए साल 2026 का गजकेसरी योग भाग्योदय लेकर आया है।
गुरु-चंद्र की युति से वृषभ राशि को लाभ
वृषभ राशि वालों की राशि में गुरु और चंद्रमा की युति दूसरे भाव में बनने जी रही है, जिससे इस राशि को आर्थिक लाभ हो सकता है। आपको निवेश से लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।
Advertisement
गुरु-चंद्र की युति से मिथुन राशि को भाग्योदय
गुरु-चंद्र की युति से मिथुन राशि के जातकों के आत्नविश्वास में वृद्धि हो सकती है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। किसी भी निर्णय को लेंगे तो उसमें आप सफल होंगे।
ये भी पढ़ें - ABC fruit Benefits: क्या आप जानते हैं आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ABC? हफ्तेभर में खाने से शरीर रहता है फिट और एक्टिव
Advertisement
गुरु-चंद्र की युति से तुला राशि को धन लाभ
गुरु-चंद्र की युति से तुला राशि के जातक मंगलमय यात्रा करेंगे। आपके घर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपको अपार धन लाभ के साथ-साथ खूब शोहरत भी मिलेगी। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसाय में लाभ हो सकता है।