अपडेटेड 13 November 2025 at 11:39 IST

ABC fruit Benefits: आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ABC? हफ्तेभर में दिखेगा असर, शरीर रहता है फिट और एक्टिव

ABC fruit Benefits: अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं तो आपको आज से ही ABC फल या फिर उसका जूस पीना शुरु करना चाहिए। इससे आपके चेहरे पर हफ्तेभर में ही असर दिखने लग जाएगा।

ABC fruit Benefits
ABC fruit Benefits | Image: Freepik

ABC fruit Benefits: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने आप फिट और हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। हम अक्सर जिम ज्वाइन कर तेले हैं और महंगे सप्लीमेंट्स शुरु कर देते हैं। लेकिन इसका कुछ दिनों तक असर दिखता है और उसके बाद असर नहीं पड़ता है। 

वहीं हल्दी और फिट रहने के लिए हम अपने डाइट का विशेष ध्यान रखते हैं, कि हन गलत सप्लीमेंट तो नहीं रहे है। आपने ABC के बारे में तो कहीं न कहीं जरूर सुना होगा। ये सस्ता भी है और ये सेहत का खजाना माना जाता है। 

आइए हम आपको इस लेख में ABC के फल के बारे में बताएंगे कि आखिर यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद है?

क्या है ABC फल? 

ABC का मतलब Apple, Beetroot और Carrot यानी सेब, चुकंदर और गाजर है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे रोजाना खाने से आपको फायदे दिख सकते हैं। ABC का ये जूस फ‍िटनेस फ्रीक लोगों को बेहद पसंद आता है। इसे पीने से न सिर्फ आपका शरीर सेहतमंद रहता है बल्कि ये बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार है।

Advertisement

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत ABC

ABC फल या फिर जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स इतने होते हैं कि इसे एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस कहा जाता है। सेब और गाजर में पाया जाने वाला विटामिन विटामीन - C व्हाइट बल्ड सेल्स को बढ़ाता है और इससे बीमारियां कम होती हैं।

पाचन को मजबूत बनाता है ABC

सेब और चुकंदर में उच्च मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज और ब्लोटिंग जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

Advertisement

खून की कमी को दूर करता है ABC

चुकंदर में आयरन , फोलेट और पोटैशियम पाया जाता है। यह खून को कमी को दूर करने में बेहद मददगार साबित होता है। इससे थकान की समस्या दूर होती है और आप दिनभर फिट और एक्टिव रहते हैं। इससे शरीर की स्टामिना बढ़ती है।

ये भी पढ़ें  - Honey Skin Care Tips: चेहरे पर पड़ गए हैं काले धब्बे तो लगाएं शहद, जानें कब और कैसे लगाने से दिखेगा असर 

वजन घटाने में सहायक है ABC 

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो आपको रोजाना एक गिलास ABC जूस पीएं। इससे आपके पेट भरा रहेगा और आपको जल्दी भूख भी नहीं लगेगी। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 11:39 IST