अपडेटेड 29 December 2025 at 22:18 IST

Grahan 2026: नए साल में कब लगेगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण? नोट कर लीजिए तारीख और समय, जानिए कब लगेगा सूतक

Solar And Lunar Eclipse 2026 Dates: अगर आप धार्मिक नियमों और परंपराओं का पालन करते हैं, तो इस एक ग्रहण की तारीख और सूतक काल को पहले से नोट कर लेना आपके लिए उपयोगी रहेगा।

grahan 2026 Surya aur Chandra dates sutak kaal solar and lunar eclipse know date timings
सूर्य और चंद्र ग्रहण 2026 कब है? | Image: Freepik

When Are The Solar And Lunar Eclipse 2026 In Hindi: सनातन धर्म में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को विशेष महत्व दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का समय अशुभ माना जाता है। इस दौरान शुभ कार्य, विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक काम नहीं किए जाते। साथ ही पूजा-पाठ भी ग्रहण समाप्त होने के बाद ही किया जाता है। ग्रहण काल में बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को खास सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।

अब जब नया साल 2026 आने वाला है, तो लोगों के मन में यह सवाल जरूर है कि साल 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण कब-कब लगेंगे, कौन-सा ग्रहण भारत में दिखाई देगा और सूतक काल कब से मान्य होगा। तो चलिए जानते हैं पूरी जानकारी-

2026 में कितने ग्रहण लगेंगे?

साल 2026 में कुल चार ग्रहण लगेंगे। इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। इन चारों ग्रहणों में से केवल एक चंद्र ग्रहण ही भारत में दिखाई देगा। इसी कारण सिर्फ उसी ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा। बाकी ग्रहणों का धार्मिक रूप से भारत पर कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा।

Uploaded image

2026 का पहला सूर्य ग्रहण

नए साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026, मंगलवार को लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। भारतीय समय अनुसार, ग्रहण का समय दोपहर 3:26 बजे से शाम 7:57 बजे तक रहेगा। इसका प्रभाव अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्से में देखा जाएगा।

Advertisement

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए सूतक काल लागू नहीं होगा। भारतीय समय अनुसार, ग्रहण का समय रात 9:04 बजे से सुबह 4:25 बजे तक रहना वाला है। यूरोप, कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस के कुछ इलाके में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

2026 का पहला चंद्र ग्रहण

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026, मंगलवार को पड़ेगा। यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा और भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

Advertisement

इसी कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण समय दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक रहेगा। वहीं सूतक काल का समय ग्रहण से 9 घंटे पहले, यानी सुबह 6:20 बजे से ही शुरू हो जाएगा।

Uploaded image

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण समय सुबह 8:04 बजे से दोपहर 11:22 बजे तक रहने वाला है। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत के बाहर कई देशों में देखने को मिल सकता है।

साल 2026 में भारत में केवल एक ही ग्रहण का धार्मिक प्रभाव रहेगा, जो कि 3 मार्च 2026 का चंद्र ग्रहण है। बाकी सूर्य और चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे और उन्हें सामान्य दिनों की तरह ही माना जाएगा। अगर आप धार्मिक नियमों और परंपराओं का पालन करते हैं, तो इस एक ग्रहण की तारीख और सूतक काल को पहले से नोट कर लेना आपके लिए उपयोगी रहेगा।

यह जरूर पढ़ें: Rahu Gochar 2026: नए साल 2026 में शनि की इस राशि में राहु करेगा गोचर, जानें किन राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 29 December 2025 at 22:18 IST